Devara: राजामौली पर चढ़ा 'देवरा' का खुमार, जूनियर एनटीआर की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे निर्देशक
कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी और जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, सैफ अली खान जैसे सितारों से सजी फिल्म 'देवरा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। निर्देशक राजामौली इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे।
विस्तार
Vicky Kaushal: विक्की कौशल के पोस्ट पर राजकुमार राव ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, फैंस को भाया दोनों का मस्ती-मजाक
परिवार के साथ थिएटर पहुंचे राजामौली
कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर ने साउथ सिनेमा में डेब्यू किया है। उनके अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान भी हैं। चर्चित सितारों से सजी इस फिल्म को एस एस राजामौली अपने परिवार के साथ देखने पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि निर्देशक की पत्नी रमा राजामौली भी थिएटर पहुंचीं। निर्देशक को अपने बीच पाकर दर्शक भी हैरान रह गए। साउथ पैपराजी के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया गया है।
जूनियर एनटीआर और राजामौली के बीच है मजबूत रिश्ता
एसएस राजामौली का जूनियर एनटीआर के साथ काफी करीबी रिश्ता है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और साथ में कई फिल्म कर चुके हैं। दोनों ने 'सिम्हादरी' (2003), 'यामाडोंगा' (2007) और 'आरआरआर' (2022) में साथ काम किया है। फिल्म 'देवरा' जूनियर एनटीआर की करीब छह साल बाद आई सोलो फिल्म है। फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
म्यूजिक कंपोजर ने बनाया माहौल
फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर भी इस फिल्म को देखने थिएटर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गाना गाकर दर्शकों के बीच माहौल बना दिया। उनका भी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देवरा मूवीज के इंस्टा हैंडल से साझा किया गया है। अनिरुद्ध ने चेन्नई के सिनेमाघर में यह फिल्म देखी। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क्या इतिहास रचती है।
Saif Ali Khan: इस मामले में पापा से सलाह लेते हैं इब्राहिम अली, सैफ बोले-'खुद को खुशकिस्मत मानता हूं'