संगीत की दुनिया में भाषा की कोई सीमा नहीं होती है। सुनने वाले को किसी भी भाषा का कोई भी गाना पसंद आ सकता है, भले ही वो उस भाषा को जरा भी नहीं जानता हो। ठीक इसी तरह किसी एक भाषा को बोलने वाला भी दूसरी भाषा में मधुर से मधुर गीत गा सकता है। बॉलीवुड में अपने नाम का लोहा मनवा चुके कई गायक ऐसे हैं, जो गैर हिंदी भाषा में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। सोनू निगम, बेनी दयाल, पलक मुच्छल और श्रेया घोषाल के हिंदी गाने तो आपने सुने ही होंगे, लेकिन ये सभी दूसरी भाषाओं में भी गीत गाते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।
Bollywood Singers: गैर हिंदी भाषा में भी गाने गा चुके हैं बॉलीवुड के ये मशहूर गायक, साउथ में भी चलता है सिक्का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:54 PM IST
सार
अपनी सुरीली आवाज से गाने को मधुर बनाने वाली गायिका श्रेया घोषाल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया के बाहर भी काफी ज्यादा मशहूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन