फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celeb: अपनी शादी में मां की साड़ी और गहनों में दिखीं ये हसीनाएं, लिस्ट में नई-नवेली दुल्हन सोनाक्षी भी शामिल

Tue, 25 Jun 2024 02:56 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 25 Jun 2024 02:56 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress who wore their mother clothes and jewellery in their wedding sonakshi sinha sonam kapoor
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की कई अभिनेत्रियां पिछले कुछ महीनों में दुल्हन बनी हैं। इस लिस्ट में रकुल प्रीत सिंह से लेकर कृति खरबंदा तक शामिल हैं। वहीं 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा भी दुल्हन बन गईं। इस मौके पर उन्होंने अपनी मां की ज्वेलरी पहनी थीं। चलिए तो फिर आज आपको बॉलीवुड की कुछ उन हसीनाओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने शादी के मौके पर अपनी मां को सम्मान देते हुए उनकी शादी से जुड़ी किसी चीज को पहना था--
bollywood actress who wore their mother clothes and jewellery in their wedding sonakshi sinha sonam kapoor
कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में हाल ही में पुलकित सम्राट की दुल्हन बनीं कृति खरबंदा का नाम सबसे पहले आता है। कृति 15 मार्च को पुलकित के संग पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधीं। अपनी चूड़ा सेरेमनी के दौरान अभिनेत्री ने अपनी नानी का हार और मां की शादी की चुन्नी को अपने ब्राइडल लुक में शामिल किया था। 
bollywood actress who wore their mother clothes and jewellery in their wedding sonakshi sinha sonam kapoor
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे ही यामी गौतम ने भी अपनी शादी में अपनी मां की साड़ी को पहना था। यामी के लिए उनकी मां की वह लाल साड़ी बेहद खास है क्योंकि उनकी मां भी उसी साड़ी में दुल्हन बनी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress who wore their mother clothes and jewellery in their wedding sonakshi sinha sonam kapoor
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अपनी अलग स्टाइल के लिए मशहूर सोनम कपूर जब दुल्हन बनीं तब वे अपनी मां को सम्मान देना नहीं भूली थीं। अभिनेत्री ने अपनी शादी में अपनी मां सुनीता कपूर की शादी के गहनों को पहना था। सोशल मीडिया सोनम की शादी की तस्वीरें काफी वायरल भी हुई थीं और उनके फैंस को उनका ब्राइडल लुक भी काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
bollywood actress who wore their mother clothes and jewellery in their wedding sonakshi sinha sonam kapoor
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में जो सबसे नया नाम शामिल हुआ है वह सोनाक्षी सिन्हा का है। सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हन बनीं। अभिनेत्री ने अपने शादी के मौके पर अपनी मां की साड़ी और गहनों को पहना था। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। वे अपनी मां की साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed