{"_id":"667d2e7efef28b29b408edbd","slug":"bollywood-actress-who-share-great-bond-with-mother-in-law-kareena-kapoor-katrina-kaif-deepika-padukone-2024-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs: ये टॉप अभिनेत्रियां असल जिंदगी में हैं परफेक्ट बहुरानियां, लिस्ट में आलिया और दीपिका भी शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebs: ये टॉप अभिनेत्रियां असल जिंदगी में हैं परफेक्ट बहुरानियां, लिस्ट में आलिया और दीपिका भी शामिल
Thu, 27 Jun 2024 03:20 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:20 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार्स
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड की कुछ खूबसूरत अभिनेत्रियां जिस खूबसूरती से अपने करियर को हैंडल करती हैं बिल्कुल उसी परफेक्शन के साथ अपने निजी जिंदगी को संभालती नजर आती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी सासु मां के संग प्यारा सा रिश्ता साझा करती हैं। वे अपनी सास की बहू कम और बेटी ज्यादा लगती हैं--
कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विक्की कौशल की पत्नी और टैलेंटेड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का आता है। कैटरीना कैफ विक्की की मां वीना कौशल ने संग एक प्यारा सा बॉन्ड साझा करती हैं। कैटरीना कई मौकों पर अपनी सासु मां की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा करती नजर आती हैं। खुद विक्की की मां ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कैटरीना में उन्हें उनकी बेटी मिली है।
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे ही आलिया भट्ट भी अपनी सासु मां नीतू कपूर की लाडली बहू हैं। दोनों कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। नीतू कपूर और आलिया भट्ट में एक सुंदर सा बॉन्ड नजर आता है। आलिया भी कई मौकों पर अपनी सास की तारीफ करती दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में अगर करीना कपूर और शर्मिला टैगोर का जिक्र न हो तो लिस्ट अधूरी रह जाएगी। शर्मिला टैगोर को करीना कपूर अम्मा कह कर बुलाती हैं। वहीं शर्मिला भी बेबो को बहू कम और बेटी ज्यादा मानती हैं। हाल ही में वे करीना की फिल्म 'क्रू' की भी तारीफ करती नजर आईं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण जितनी खूबसूरती से फिल्मों में अभिनय करती नजर आती हैं, उतनी ही खूबसूरती से वे निजी जिंदगी के रिश्तों को भी संवारती हैं। 'कल्कि 2898 एडी' स्टार अपनी सासु मां के साथ एक प्यारा सा बॉन्ड साझा करती हैं। कई बार पार्टी के दौरान दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है।