‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विवादों का सीजन बनता जा रहा है। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री अदनान शेख का सफर बहुत लंबा साबित नहीं हुआ। हाल ही में, शो के एक टास्क के दौरान अदनान शेख और सना सुल्तान का सफर 'बिग बॉस ओटीटी 3' के खत्म हो गया। उनके जाने के बाद घर के नए कैप्टन रणवीर शौरी बने हैं। रणवीर ने इस टास्क में लवकेश को हराया है।
2 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey
'बिग बॉस ओटीटी 3' के मेकर्स इस सीजन को दर्शकों के लिए दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मेकर्स द्वारा पेश किए गए एक नए ट्विस्ट में, एक कंटेस्टेंट एक हफ्ते के लिए घर का मुखिया बन जाएगा और घर के सभी अहम फैसले वही लेगा।
3 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : ट्विटर
'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में अरमान मलिक का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, बिग बॉस ने घर के नए मुखिया की नियुक्ति के लिए एक नया कार्य शुरू किया था, जहां शिवानी कुमारी ने खुद को दौड़ से बाहर करने का फैसला किया और संचालक बनने के लिए आगे बढ़ीं। वहीं अंतिम लड़ाई लवकेश कटारिया और रणवीर शौरी के बीच था। आखिरकार, रणवीर ने लवकेश को हराकर घर के नए मुखिया बन गए।
4 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey
रणवीर की जीत का जश्न अरमान, कृतिका और साई केतन राव ने मनाया और खुशी में उन्हें गोद में उठा लिया। घर में पिछले मुखिया के टास्क के दौरान, रणवीर और साई ने अरमान को घर का मुखिया बनाने के लिए अपनी बात रखी थी, जबकि सना सुल्तान ने खुद ही हार मान ली थी।
5 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey
टास्क के बारे में बात करें तो विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच टास्क में हाथापाई हुई, जिसमें अरमान ने विशाल को धक्का दिया। हालांकि, रणवीर ने हर बार बीच-बचाव किया और लड़ाई को बढ़ने से रोका। अब शो का फिनाले नजदीक आ रहा है। ऐसे में घर का हर प्रतियोगी अपनी पूरी जान लगाकर गेम खेल रहा है।
Sushmita Sen: क्या सुष्मिता के साथ फिल्म करने वाले हैं रोहमन? एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड ने बताई पूरी सच्चाई