फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Launch: Kartik Aaryan heads to Jaipur from Mumbai for event OF his upcoming film

Bhool Bhulaiyaa 3: ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेने कार्तिक जयपुर रवाना, घर से निकलने से पहले की प्रार्थना

Wed, 09 Oct 2024 11:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Oct 2024 11:17 AM IST
सार

अभिनेता कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आज बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर जारी होने जा रहा है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Launch: Kartik Aaryan heads to Jaipur from Mumbai for event OF his upcoming film
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर आज बुधवार 9 अक्तूबर को जारी हो रहा है। मेकर्स जयपुर में एक भव्य इवेंट में ट्रेलर लॉन्च करेंगे, जिसमें हिस्सा लेने के लिए कार्तिक आर्यन रवाना हो चुके हैं। उनके साथ टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार भी नजर आए।

विज्ञापन

कार्तिक को फ्लाइट में देख खुश हुए यात्री
न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी वीडियो में कार्तिक आर्यन को टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार के साथ फ्लाइट के अंदर देखा जा सकता है। तस्वीरों में कार्तिक काफी डैशिंग लग रहे हैं और यात्रा के दौरान यात्रियों से मिलते नजर आ रहे हैं। कार्तिक को अपने बीच पाकर फैंस उनके साथ सेल्फी लेने को उतावले दिखे।
Christopher Nolan: ऑस्कर जीतने के बाद अगली फिल्म की तैयारी में क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन के साथ जमेगी जोड़ी?

विज्ञापन
विज्ञापन

'रूह बाबा की जय हो'
कार्तिक आर्यन ने कार्यक्रम के लिए घर से निकलने से पहले ईश्वर के आगे हाथ जोड़े। उन्होंने इसकी झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। कार्तिक ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे भगवान के आगे पूजा-प्रार्थना करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। कार्तिक के प्रशंसक उन्हें ट्रेलर के लिए बधाई दे रहे हैं और ऑल द बेस्ट कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर लिख रहे हैं, 'रूह बाबा की जय हो'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
चर्चित फ्रेंचाईजी की तीसरी कड़ी फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' से होगा। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक भूत भगाने वाले रूह बाबा की भूमिका निभाएंगे। अनीस ने फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग का भी निर्देशन किया था। भूल भुलैया 2 एक ब्लॉकबस्टर थी, जिसने दुनिया भर में लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अब फिल्म की तीसरी किस्त के लिए बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी हैं। विद्या बालन मंजुलिका के रूप में वापसी कर रही हैं। 
Tik Tok: अमेरिकी राज्यों ने टिक टॉक पर दायर किया मुकदमा, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed