{"_id":"6705f538f2bd40250c0fb7ed","slug":"christopher-nolan-looks-to-be-returning-next-movie-at-universal-in-imax-on-2026-with-matt-damon-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Christopher Nolan: ऑस्कर जीतने के बाद अगली फिल्म की तैयारी में क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन के साथ जमेगी जोड़ी?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Christopher Nolan: ऑस्कर जीतने के बाद अगली फिल्म की तैयारी में क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन के साथ जमेगी जोड़ी?
Wed, 09 Oct 2024 08:45 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 09 Oct 2024 08:45 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिस्टोफर नोलन अपनी इस फिल्म को 17 जुलाई 2026 में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। इसी कारण वह इस प्रोजेक्ट के लिए एक बार फिर एक नई कहानी के साथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन
क्रिस्टोफर नोलन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
'ओपेनहाइमर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने के लिए दुनियाभर से बधाई मिलने के बाद क्रिस्टोफर नोलन अपनी अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर रुख कर रहे हैं। बेस्ट डायरेक्टर की खिताब से नवाजे जाने के बाद निर्देशक उसी स्टूडियो में एक बार फिर वापस लौट रहे है, जहां से उनके ऑस्कर तक जाने का सफर आसान हुआ था। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इस बार क्रिस्टोफर नोलन अपनी फिल्म के हीरो के लिए मैट डेमन के नाम पर चर्चा कर रहे हैं।
जल्द नई फिल्म के साथ लौट रहे हैं नोलन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिस्टोफर नोलन अपनी इस फिल्म को 17 जुलाई 2026 में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। इसी कारण वह इस प्रोजेक्ट के लिए एक बार फिर एक नई कहानी के साथ लौट रहे हैं। खबर यह भी है कि निर्देशक फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए मैट डेमन से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक नोलन की तरफ से किसी भी खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
नोलन ने गुप्त रखी है फिल्म की कहानी
खबर यह भी है कि नोलन इस नई फिल्म के लिए भी अपनी वही पुरानी नीति को अपनाने की तैयारी में हैं। अपनी पिछली परियोजनाओं की तरह नोलन ने अपनी इस फिल्म की कहानी को भी पूरी तरह से गुप्त रखा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स का यह भी मानना है कि निर्देशक अपनी फिल्म की शूटिंग 2025 शुरू भी कर देंगे। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि ओपेनहाइमर की सफलता के बाद नोलन जल्द ही सबके सामने अपने इस प्रोजेक्ट का खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
तीसरी बार साथ काम करेंगे मैट डेमन
वहीं, बात करें मैट डेमन की तो अगर अभिनेता ने इस फिल्म के लिए अपनी सहमति जाहिर कर दी तो यह निर्देशक के साथ उनका तीसरा सहयोग होगा। अभिनेता ने ओपेनहाइमर से पहले साल 2014 की इंटरस्टेलर का भी हिस्सा थे।