फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: 'द कपिल शर्मा शो' में खेसारी ने सुनाया दूध बेचने का किस्सा, कहा- एक लीटर दूध में मिलाता था इतना पानी

Sun, 05 Mar 2023 07:10 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 05 Mar 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
khesari lal yadav used to sell milk actor shared throwback story in the kapil sharma show
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुपस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। खेसारी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। एक्टर की गिनती इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में होती हैं। आज खेसारी भले ही सुपरस्टार हो, लेकिन एक समय था जब बिहार के सारन जिले में जन्मे खेसारी का परिवार का बहुत गरीब था। उनका असली नाम खेसारी नहीं, बल्कि शत्रुघ्न कुमार यादव है, लेकिन ज्यादा बात करने की वजह से उन्हे खेसारी नाम से जाना जाता है।

khesari lal yadav used to sell milk actor shared throwback story in the kapil sharma show
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media

एक्टर अपने बचपन में दूध बेचने का काम करते थे। इस बात का जिक्र उन्होंने पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में किया था। दरअसल, शो के दौरान कपिल ने उनसे पूछा था कि क्या वह लिट्टी-चोखा बेचते थे, जिसपर एक्टर ने कहा कि लिट्टी-चोखा बेचने से पहले वह दूध बेचा करते थे।

khesari lal yadav used to sell milk actor shared throwback story in the kapil sharma show
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
खेसारी ने कहा था कि जब मैं बहुत छोटा था। मैं भैंस का दूध बेचता था और मैं उसमें दो पाव पानी मिलाता था। इस पर कपिल ने उनसे पूछा कि आप पानी वाला दूध बेचते थे? जिसके जवाब में एक्टर ने कहा कि दूध के पैसों में से मैं 10 रुपए चुरा लेता था। उस समय मेरे लिए 10 रुपए की कीमत बहुत थी। उन्होंने आगे कहा कि मैं भादों के मेले में जाता था और उस दस रुपए की जलेबी खाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
khesari lal yadav used to sell milk actor shared throwback story in the kapil sharma show
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, शो के इस एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी आए थे। खेसारी के दूध में पानी मिलाने वाली बात पर उन्होंने कहा कि दूध में पानी मिलाने वाला इनका एक काफी मजेदार किस्सा भी है। एक्टर ने बताया कि खेसारी को एक बार रास्ते में याद आया कि आज इन्होंने दूध में पानी तो मिलाया नहीं। तब उन्होंने दूध में तालाब का पानी मिला दिया।

विज्ञापन
khesari lal yadav used to sell milk actor shared throwback story in the kapil sharma show
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

बाजार जाकर एक औरत मिली और कहा दो रुपए का दूध दीजिए। एक्टर जैसी ही दूध का डब्बा खोलकर दूध देने गए उसमें से एक मेंढक का बच्चा कूद गया, जिसे देखकर औरत उनसे कहती है कि कैसा दूध है इसमे तो मेंढक है, जिसके जवाब में खेसारी कहते है कि दो रुपए का दूध लोगी तो मेंढक का ही मिलेगा नहीं तो क्या हाथी का बच्चा लोगी। इस बात को सुनकर सभी हंस पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें -Sara-Ibrahim: सारा अली ने भाई इब्राहिम को बेहद खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, यूजर्स बोले-इतना गंदा कमरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed