फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: कभी दोस्त थे भोजपुरी इंडस्ट्री के ये सितारे, आज एक-दूसरे को मानते हैं जानी दुश्मन

Sat, 04 Mar 2023 07:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Mar 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
These Bhojpuri stars fight Ended Their Relationships from Kajal Raghwani-Khesari to Akshara Pawan Singh
भोजपुरी सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

फिल्मी जगत के रिश्ते अक्सर मौसम की तरह बदलते हुए दिखाई देते हैं। इंडस्ट्री में कब कौन किसका दोस्त बन जाता है और कब किसका दुश्मन कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। इस इंडस्ट्री में सितारों की एक-दूसरे से तनातनी देखने को मिलती रहती है। कुछ ऐसा ही हाल भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों का भी है। आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा के कुछ ऐसे चुनिंदा सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑन स्क्रीन तो बेहद खास हुआ करते थे, लेकिन रियल लाइफ में अब उनकी राहें जुदा हो गईं। 


 
These Bhojpuri stars fight Ended Their Relationships from Kajal Raghwani-Khesari to Akshara Pawan Singh
काजल राघवानी और खेसारी - फोटो : social media

काजल राघवानी और खेसारी 

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और पावरफुल कपल में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भी शुमार थी। दोनों की जोड़ी इतनी हिट थी कि पर्दे पर उन्हें साथ देखने के लिए फैंस गुहार लगाते थे। दोनों की जोड़ी इतनी खास थी कि इनके गाने और फिल्में हमेशा हिट साबित होते थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच लड़ाई हो गई। काजल ने खेसारी पर उन्हें  धोखा देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से दोनों में काफी तनातनी सामने आई। इसके बाद दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया।

These Bhojpuri stars fight Ended Their Relationships from Kajal Raghwani-Khesari to Akshara Pawan Singh
अक्षरा और पवन सिंह - फोटो : social media

अक्षरा और पवन सिंह 

अभिनेत्री अक्षरा सिंह और सिंगर पवन सिंह की जोड़ी  भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ियों में नंबर वन पर थी। काफी समय तक दोनों के अफेयर की चर्चा भी सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों तब एक दूसरे के नजदीक आए, जब पवन सिंह की पहली पत्नी का निधन हो गया था। हालांकि, पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से की, जिसके बाद से दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bhojpuri stars fight Ended Their Relationships from Kajal Raghwani-Khesari to Akshara Pawan Singh
निधि झा और यश कुमार - फोटो : social media

निधि झा और यश कुमार 

भोजपुरी इंडस्ट्री में निधि झा और यश कुमार की लव स्टोरी अपने समय की काफी चर्चित लव स्टोरी में से एक थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर कई बार अपने प्यार का इजहार भी किया, लेकिन बाद में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खबर थी कि यश कुमार ने अभिनेत्री अंजना से शादी की, इसके चलते निधि उनसे दूर हो गई थी। हालांकि, अब दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। फैंस ने इनकी दुश्मनी से प्यार तक के सफर को बखूबी देखा है।

विज्ञापन
These Bhojpuri stars fight Ended Their Relationships from Kajal Raghwani-Khesari to Akshara Pawan Singh
प्रदीप पांडेय 'चिंटू और खेसारी लाल यादव - फोटो : social media

प्रदीप पांडेय 'चिंटू और खेसारी लाल यादव

प्रदीप पांडेय और खेसारी लाल यादव की आपसी रंजिश अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है। दोनों ही एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते हैं। प्रदीप अक्सर खेसारी को लेकर कुछ न कुछ बयानबाजी करते रहते हैं। फैंस इनकी आपसी लड़ाई से पूरी तरह से वाकिफ हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed