भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की नई फिल्म 'कलाकंद' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की एक अलग तरह की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ट्रेलर देखने से पता चलता है कि यह फिल्म त्रिकोणीय प्रेम पर आधारित फिल्म होगी। भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दूबे की हिट जोड़ी रही हैं। इन दोनों सितारों ने एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है।
Kalakand Trailer: निरहुआ की रासलीला का नया रंग लाई भोजपुरी फिल्म 'कलाकंद', आम्रपाली के कंपटीशन में ये हीरोइन
भोजपुरी फिल्म 'कलाकंद' के ट्रेलर दिखाया गया है कि फिल्म का नायक चश्मा पहनकर हाथ में लाठी के सहारे कहीं जा रहा है। तभी उसकी मुलाकात रास्ते में विलेन से होती है, वह नायक पर कटाक्ष करते हुए अपने साथी के ओर इशारा करते हुए कहता है. 'हे छोटन, बड़े चाचा क लइका विजइया बुझात बा।' फिल्म का नायक शहर की एक लड़की काजल से बहुत प्यार करता है, लेकिन कभी उससे मिला नहीं है। वह अपने चाचा से कहता है,'चाचा हमरा के शहर में सबसे बड़ा मिठाई क दुकान खोले क बा।' और वह शहर में काजल किचन कलाकंद स्पेशल के नाम से मिठाई की दुकान खोलता है।
Kangana Ranaut: 'जैसे किसी पब या नाइटक्लब में...', मंदिर परिसर में शॉर्ट ड्रेस पहनने वालों को कंगना की लताड़
फिल्म के ट्रेलर में दिखया गया है कि नायक की मिठाई की दुकान खूब चल रही है। फिल्म की दूसरी नायिका दुकान पर हर जगह 'काजल किचन कलाकंद स्पेशल' लिखा देखकर कहती है, 'हर जगह काजल -काजल दिखत बा।' नायक कहता है, 'इ दुकान काजल के नाम से ही चमकल बा।' नायिका कहती है,'काजल से एतना लगाव बा।' नायक कहता है, 'लगाव त अइसन बा कि हर सांस और धड़कन में बस काजल नाव बा।' नायिका अपना परिचय देते हुए कहती है, 'वइसे हमारा नाव भी काजल बा।'
The Diary of West Bengal: फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को जारी हुआ नोटिस, पश्चिम बंगाल पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद पता चलता है कि यह फिल्म त्रिकोणीय प्रेम पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे के अलावा नीलम गिरी, सुशील सिंह, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सुन्नी शर्मा और संतोष पहलवान की मुख्य भूमिकाएं हैं।
भोजपुरी फिल्म 'कलाकंद' की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुई है। फिल्म के ट्रेलर के हिसाब से इसमें इमोशन, मस्ती और कॉमेडी नाम के सारे मसाले डाले गए हैं। इस फिल्म के निर्माता हैं रत्नाकर कुमार और निर्देशन संतोष मिश्रा कर रहे हैं।