फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   WB Police issues notice to director Sanoj Mishra of film The Diary of West Bengal alleging him of defamation

The Diary of West Bengal: फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को जारी हुआ नोटिस, पश्चिम बंगाल पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 26 May 2023 11:55 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 26 May 2023 11:55 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निर्देशक को नोटिज जारी किया है।

विज्ञापन
WB Police issues notice to director Sanoj Mishra of film The Diary of West Bengal alleging him of defamation
द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल - फोटो : social media

विस्तार

निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरीज' को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासत अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब वहां पर एक और हिंदी फिल्म पर बवाल मचने के संकेत मिले हैं। दरअसल, अब पश्चिम बंगाल पुलिस के निशाने पर फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निर्देशक सनोज मिश्रा आ गए हैं। बंगाल पुलिस ने निर्देशक पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन

सनोज मिश्रा को नोटिस
एनएनआई के ट्वीट के हवाले से यह पता लगा है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निर्देशक को नोटिज जारी किया है। एनएनआई के ट्वीट के मुताबिक, 'पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिंदी फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक सनोज मिश्रा को नोटिस जारी कर आरोप लगाया है कि निर्देशक इस फिल्म से बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन



इन धाराओं के तहत जारी हुआ नोटिस
'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निदेशक सनोज मिश्रा को 30 मई को पश्चिम बंगाल के एमहर्स्ट स्ट्रीट पीएस में पूछताछ के लिए सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस दिया गया है। इस फिल्म को लेकर आईपीसी की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट और सिनेमैटोग्राफी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है। 


ऐसी होगी कहानी
वसीम रिजवी फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को नारायण सिंह निर्मित किया गया है। 'द पश्चिम बंगाल की डायरी' मशहूर निर्देशक सनोज मिश्रा द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed