फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri New Song: नए साल पर अरविंद अकेला कल्लू का अपने प्रशंसकों के लिए तोहफा, रिलीज हुआ 'मिले आवा नए साल पर'

Thu, 21 Dec 2023 05:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Dec 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Arvind Akela Kallu New Year Gift For Fans New Song Mile Aawa Naya Saal Pa Released Details Inside
'मिले आवा नए साल पर' गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2023 में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। नए साल के स्वागत की तैयारी में आम लोगों से लेकर सिनेमा के सितारे भी जुट गए हैं। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू ने नए साल पर भोजपुरी गीत 'मिले आवा नए साल पर' आज अपने यूट्यूब चैनल कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड  पर रिलीज किया है। इस म्यूजिक वीडियो में उन्होंने भोजपुरी अभिनेत्री शिल्पी राघवानी के साथ स्क्रीन शेयर किया है। इस म्यूजिक वीडियो के जरिए उन्होंने अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं दी है।

Jacqueline Fernandez: हाईकोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस, जैकलीन की एफआईआर रद्द कराने की याचिका पर मांगा जवाब
 
Arvind Akela Kallu New Year Gift For Fans New Song Mile Aawa Naya Saal Pa Released Details Inside
'मिले आवा नए साल पर' गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में अभिनेता नजर आते हैं। वे नए साल में अपनी प्रेमिका का छोटे छोटे गिफ्ट देकर उसे इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। लेकिन नायिका उसके दिए गिफ्ट से इंप्रेस नहीं होती है। फिर वे अपने रुमाल पर 'आई लव यू' लिखकर 'लिखि ला भालेत जात बानी रुमाल पर, बोलवले बिया माल मिले खातिर नया साल पर' गाते नजर आते हैं। नायिका, नायक के इस अंदाज से काफी इंप्रेस होती है। इस म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राघवानी के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली है।

Arvind Akela Kallu New Year Gift For Fans New Song Mile Aawa Naya Saal Pa Released Details Inside
'मिले आवा नए साल पर' गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस म्यूजिक वीडियो के जरिए अरविन्द अकेला कल्लू ने यह बताने की कोशिश की है कि, किसी को गिफ्ट देकर इम्प्रेस नहीं किया जा सकता है। चाहे प्रेमिका हो, भाई बहन माता पिता या कोई और, उन्हें प्यार की जरूरत होती है। अरविन्द अकेला कल्लू ने इस म्यूजिक वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों को यह समझने की कोशिश की है कि आने वाले नए साल में सबसे प्यार से रहे। अरविन्द अकेला कल्लू कहते हैं, 'नए साल के जश्न की तैयारी लोग अपने अपने तरीके से कर रहे हैं, मैं प्रेम बांटकर नए साल के जश्न की तैयारी कर रहा हूं।'   

विज्ञापन
विज्ञापन
Arvind Akela Kallu New Year Gift For Fans New Song Mile Aawa Naya Saal Pa Released Details Inside
'मिले आवा नए साल पर' गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी अभिनेता कहते हैं, 'नए साल पर मेरा यह म्यूजिक वीडियो मेरे प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफा है। जैसा कि मैंने पहले ही आपको बताया था कि हर त्योहार  पर अपने प्रशंसकों के लिए कोई ना कोई म्यूजिक वीडियो जरूर लेकर आता हूं। पिछली बार सर्दी के मौसम पर 'यार कठूआई दिसंबर' लेकर आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। मुझे उम्मीद है कि हमारे इस एलबम को भी दर्शकों का खूब प्यार मिलेगा।'

विज्ञापन
Arvind Akela Kallu New Year Gift For Fans New Song Mile Aawa Naya Saal Pa Released Details Inside
'मिले आवा नए साल पर' गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

म्यूजिक वीडियो 'मिले आवा नए साल पे'  में भोजपुरी अभिनेत्री शिल्पी राघवानी ने अरविंद अकेला कल्लू के साथ स्क्रीन शेयर किया है। बिहार के गोपालगंज जिले  एक छोटे से गांव  मीरगंज की रहने वाली अभिनेत्री शिल्पी अब पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू के साथ कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।म्यूजिक वीडियो 'मिले आवा नए साल पे' के गीत प्रभु विशुनपुरी ने लिखे हैं और इस गीत को संगीतबद्ध प्रियांशु सिंह ने किया है।
Dunki: डंकी में नहीं दिखेगा शान का गाना 'दूर कहीं दूर', गायक ने पोस्ट साझा कर बताई वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed