हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिलता है। हाल ही में आई मुंजा की अपार सफलता के बाद लोगों को हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आदित्य सतपोदार और दिनेश विजान एक और अनोखी हॉरर कॉमेडी बनाने के लिए उत्सुक हैं। 'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' टाइटल वाली इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म भी दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स से जुड़ी होगी।
Vampires of Vijay Nagar: हॉरर-कॉमेडी में रश्मिका के साथ रोमांस का तड़का लगाएंगे आयुष्मान! जानें कब होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:10 PM IST
सार
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आयुष्मान खुराना और दिनेश विजान पिछले कुछ समय से वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर पर चर्चा कर रहे हैं और इस साल के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन