फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ravi Teja film Mr Bachchan may release on Dussehra and will compete with rajinikanth's vettaiyan

Mr.Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' के दशहरे पर रिलीज होने की चर्चा, बॉक्स ऑफिस पर होगा रजनीकांत की फिल्म से मुकाबला!

Wed, 26 Jun 2024 01:04 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 01:04 PM IST
सार

रवि तेजा की नई फिल्म 'मिस्टर बच्चन' की रिलीज की तारीख को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन चर्चा चल रही है कि इसे दशहरे पर रिलीज किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Ravi Teja film Mr Bachchan may release on Dussehra and will compete with rajinikanth's vettaiyan
फिल्म 'मिस्टर बच्चन' - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628

विस्तार

रवि तेजा अपने आने वाली फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ ही दिन पहले फिल्म की शो रील जारी की गई थी, जिसके बाद रवि तेजा के प्रशंसक इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्र हो उठे थे। दर्शक इस फिल्म की रिलीज की तारीख को जानना चाह रहे हैं और अब इसे लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन


Jayam Ravi: आरती से तलाक लेने जा रहे हैं जयम रवि? पत्नी ने सोशल मीडिया से अभिनेता के साथ हटाई तस्वीरें
विज्ञापन


दशहरे पर रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर होगी दिलचस्प जंग
'मिस्टर बच्चन' को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि फिल्म के निर्माता इसे दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में उतारने की योजना पर काम कर रहे हैं। हालांकि, अभी भी निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का एलान बाकी है, लेकिन अगर ऐसा हो गया तो बॉक्स ऑफिस पर एक जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। दरअसल, रजनीकांत की नई फिल्म 'वेट्टैयान' 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में दो बड़े कलाकारों की फिल्मों की टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज पांडे ये फिल्म देख लेते तो अजय देवगन भी फिर से हो जाते जवां, टॉम हैंक्स की ये तस्वीर एआई की है

अजय देवगन की फिल्म 'रेड' का रीमेक है 'मिस्टर बच्चन' 
'मिस्टर बच्चन' का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है।  यह एक एक्शन फिल्म है, जो अजय देवगन की फिल्म 'रेड' का रीमेक है। 'रेड' में अजय देवगन के अलावा इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला ने भी काम किया था। 'मिस्टर बच्चन' की बात करें तो इसमें रवि तेजा के साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे और जगपति बाबू भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। 'मिस्टर बच्चन' का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर के तले टीजी विश्व प्रसाद द्वारा किया गया है। फिल्म में मिकी जे मेयर का संगीत सुनने को मिलेगा।

Kalki 2898 AD: एडवांस बुकिंग में 'कल्कि 2898 एडी' ने उड़ाया धुआं, लेकिन हिंदी पट्टी में पीछे रह गई गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed