फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: हर दिन घट रही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई, जानें 'सावि' समेत अन्य फिल्मों का हाल

Thu, 06 Jun 2024 09:54 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 06 Jun 2024 09:54 AM IST
सार

 इन दिनों सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही', दिव्या खोसला की 'सावि' और 'श्रीकांत' लगी हुई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने बुधवार को कैसा प्रदर्शन किया...

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Janhvi Kapoor Rajkummar Rao Film Mr and Mrs Mahi Savi Srikanth Total Collection
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। मगर इन दिनों बॉक्स ऑफिस की हालत कुछ खास नहीं चल रही है। इसका सबूत इन फिल्मों की घटती कमाई है। कई फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से ज्यादा टिक भी नहीं पा रही हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही', दिव्या खोसला की 'सावि' और 'श्रीकांत' लगी हुई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने बुधवार को कैसा प्रदर्शन किया...

Wednesday Box Office Report Janhvi Kapoor Rajkummar Rao Film Mr and Mrs Mahi Savi Srikanth Total Collection
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' इसी शुक्रवार को 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में दोनों सितारे पति-पत्नी की भूमिका में नजर आए हैं। दर्शकों की और से फिल्म का सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई हर रोज घटती जा रही है।  

Sonu Nigam: भाजपा का समर्थन न करने पर अयोध्या के मतदाताओं पर भड़के सोनू निगम? जानें मामले से जुड़ी पूरी सच्चाई

Wednesday Box Office Report Janhvi Kapoor Rajkummar Rao Film Mr and Mrs Mahi Savi Srikanth Total Collection
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने शानदार ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की थी, मगर धीरे-धीरे फिल्म की कमाई का ग्राफ हर रोज गिरता जा रहा है। छठवें दिन यानी कि बुधवार को फिल्म ने .75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही  'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कुल कमाई 22.60 रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Janhvi Kapoor Rajkummar Rao Film Mr and Mrs Mahi Savi Srikanth Total Collection
सावि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सावि

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला की फिल्म 'सावि' ने भी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म की कमाई पहले दिन से निराशाजनक रही है। अभी फिल्म की रिलीज हुए एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और बॉक्स ऑफिस पर इसका टिकना मुश्किल हो गया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो छठवें दिन फिल्म ने 37 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 6.68 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Janhvi Kapoor Rajkummar Rao Film Mr and Mrs Mahi Savi Srikanth Total Collection
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
श्रीकांत

राजकुमार राव और अलाया एफ स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना पूरा होने वाला है और ये फिल्म अब तक 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। 'श्रीकांत' शुरुआत से धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट के रह गई है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म की कमाई की बीत करें तो 'श्रीकांत' ने 27वें दिन 40 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 45.35 करोड़ रुपये हो गई है। 

Hamare Baarah: कानूनी पेंच में फंसती दिख रही अन्नू कपूर की ‘हमारे बारह’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिलीज पर लगाई रोक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed