साल 2024 की बहुप्रतीक्षित पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' का ट्रेलर आज जारी हो गया। अवनीत कौर के दीवानों में इस फिल्म को लेकर अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।'लव की अरेंज मैरिज' में अवनीत कौर के अलावा सनी सिंह, अन्नू कपूर, सुप्रिया पाठक और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं इस फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं।
2 of 5
सनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
'हम आपके है कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक खुशखबरी सरीखी है 'लव की अरेंज मैरिज' का ट्रेलर। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म काफी मजेदार होने वाली है। इस फिल्म में अन्नू कपूर एक बार फिर से एक ऐसे पिता की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो बेटे की शादी के उम्र में अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहा है।
3 of 5
अवनीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'लव की अरेंज मैरिज' के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर की शुरुआत एक पारंपरिक अरेंज मैरिज सेटअप से होती है। जहां लड़की की मां की भूमिका में सुप्रिया पाठक नजर आती हैं जो अपनी बेटी की शादी करवाना चाहती हैं, लेकिन बेटी की भूमिका निभा रही अवनीत कौर को शादी नहीं करनी है। कुछ इस लाइन पर फिल्म की कहानी आगे बढ़ती नजर आती है।
4 of 5
लव की अरेंज मैरिज
- फोटो : सोशल मीडिया
'लव की अरेंज मैरिज' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अन्नू कपूर कहते हैं, 'मैं एक ऐसे पिता का रोल प्ले कर रहा हूं जो विधुर है और अपनी दूसरी शादी करने को बेताब है। मेरे किरदार का नाम प्रेम कुमार है। वहीं अवनीत कौर भी अपनी भूमिका को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने मीडिया से बातें करते हुए कहा कि इस फिल्म में इतने मंझे हुए कलाकारों के साथ काम करके उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है।
5 of 5
लव की अरेंज मैरिज
- फोटो : सोशल मीडिया
'लव की अरेंज मैरिज' का निर्देशन इशरत खान ने किया है। वहीं फिल्म में मुख्य निभा रहे सनी सिंह कहते हैं, 'इस फिल्म में मैं एक ऐसे किरदार में नजर आने वाला हूं जो अपने पिता की हरकतों से ताने सुनाता है। यह एक मनोरंजक फिल्म है और इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं'। 'लव की अरेंज मैरिज' को जी फाइव पर 14 जून 2024 को स्ट्रीम किया जाएगा। अभी से ही इस फिल्म के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।