‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में विवादों का सिलसिला शुरू हो चुका है। यह सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर घर के अंदर हो रही गतिविधियों पर जमकर बहस छिड़ी हुई है। मौजूदा समय में विशाल पांडे और अरमान मलिक का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, अब अरमान ने लवकेश और एल्विश की दोस्ती पर सवाल उठाए हैं और लवकेश को बाहर करने के समर्थन में भी नजर आए हैं।
2 of 5
लवकेश कटारिया और एल्विश यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस ओटीटी 3' के दर्शक हर गुजरते दिन के साथ घर में लगातार बदलाव देख रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में लवकेश कटारिया को बाहर वाला के तौर पर पकड़े जाने के बाद सजा दी गई और उन्हें पद से हटा दिया गया। बाद में कंटेस्टेंट्स से पूछा गया कि क्या वे उन्हें घर से बाहर करना चाहेंगे। अरमान मलिक सबसे पहले हाथ उठाने वाले शख्स थे।
3 of 5
अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका
- फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
लवकेश को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने बाद में अरमान से पूछताछ की और बताया कि यह उनके लिए चौंकाने वाली बात है कि अरमान उसे बाहर करना चाहता हैं। आगे चलकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अरमान को फिर कृतिका मलिक और चंद्रिका दीक्षित के साथ लवकेश के बारे में चर्चा करते हुए देखा गया।
4 of 5
लवकेश कटारिया और एल्विश यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
वह उन्हें बताते हुए देखे गए कि एल्विश के कठिन समय के दौरान लवकेश कहीं नहीं दिखाई दिया और यह एल्विश की महानता है कि वह अभी भी लवकेश को अपने साथ रखता है। वह यह भी कहते हुए देखे गए कि लवकेश जो कुछ भी है, वह एल्विश की वजह से है। अरमान ने कहा, "दूसरों के दम पे दिवाली मनाई है खुद के दम पे कुछ नहीं किया।"
5 of 5
कृतिका मलिक, अरमान मलिक, पायल मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, लवकेश इस बातचीत से बिल्कुल अनजान थे। लवकेश के फैंस को अरमान की यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'अरमान अब लवकेश और एल्विश की दोस्ती तोड़ना चाहते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरमान अब आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे।'
Deva Wrap Up Party: शाहिद कपूर-पूजा की 'देवा' की शूटिंग हुई खत्म, रैप-अप पार्टी में काटा केक, देखें तस्वीरें