शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनित फिल्म 'देवा' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म 'देवा' की शूटिंग खत्म हो चुकी है, इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ मिलकर रैप-अप पार्टी का आयोजन किया। उनकी अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 'देवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है और बॉबी-संजय की जोड़ी ने इसकी पटकथा लिखी है। फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म जी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित है।
2 of 6
फिल्म 'देवा'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'देवा' की आधिकारिक घोषणा मई 2023 में की गई थी। अब जाकर जुलाई 2024 में इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'देवा' 11 अक्टूबर 2024 को दशहरा के अवसर पर रिलीज हो सकती है। शाहिद कपू, पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'देवा' की शूटिंग खत्म होने पर इसकी रैप-अप पार्टी हुई। जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी।
3 of 6
फिल्म 'देवा'
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद के लुक की बात करें तो उन्होंने डेनिम और ब्राउन शर्ट के साथ व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने हुए देखा गया। कैमरे के सामने शाहिद ने जमकर पोज दिए। पार्टी क्लब में अंदर जाने से पहले शाहिद ने कैमरामैन को मुस्कुराते हुए पोज दिए। शाहिद और बाकी स्टारकास्ट के लुक पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो चुकी है। इस दौरान शाहिद कपूर बेहद ही कैजुअल लुक में कूल और हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे, जबकि फिल्म के एक और अभिनेता पावेल गुलाटी फंकी अंदाज में नजर आए।
4 of 6
फिल्म 'देवा'
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले रॉय कपूर फिल्म्स ने सेट पर केक काटने की कई तस्वीरें शेयर की थीं। हालांकि इन तस्वीरों में शाहिद नहीं दिखे। रॉय कपूर फिल्म ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें पूजा हेगड़े अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। कैप्शन में लिखा, "देवा, एक रोमांचक, एक्शन से भरपूर एडवेंचर जल्द ही आपके सामने आने वाला है"
5 of 6
फिल्म 'देवा'
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहिद ने पिछले साल दशहरा के मौके पर अपनी नई फिल्म 'देवा' की सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की थी। इस पोस्ट के साथ शाहिद ने फिल्म से अपना पहला लुक भी साझा किया था, जिसमें शाहिद फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आ रहे थे। तस्वीर में शाहिद छोटे बालों के लुक में नजर आए, साथ ही उन्होंने हाथ में बंदूक थामी हुई थी। अभिनेता ने एक ब्रेसलेट भी पहना हुआ था और खाकी पैंट के साथ हाफ बटन वाली शर्ट पहनी थी। शाहिद ने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ और भी हॉट लुक दिया। फिल्म की पहली तस्वीर के साथ शाहिद ने खुलासा किया था कि वह 'देवा' के लिए दशहरा 2024 को लॉक कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ''देवा दशहरा 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में आएगी'' साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी साझा की थी कि फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।