साल 2025 आने को है, और साल 2024 जाने को है। गुजरता साल अपनी तमाम यादें हिंदी फिल्म दर्शकों के लिए भी छोड़े जा रहा है और इन यादों में एक याद उन खतरनाक किरदारों की भी है जिनके जरिये फिल्म निर्देशकों ने आतंक का माहौल बनाने की कोशिशें की। कुछ कोशिशें कामयाब रहीं तो कुछ नहीं भी रहीं। लेकिन अभिनय का कारोबार है ही ऐसा। साल 2024 में रिलीज हिंदी फिल्मों के खलनायकों में कौन सा विलेन रहा नंबर वन, हमने जानने की कोशिश की अपने पाठकों से और नतीजा कुछ ऐसा रहा। शुरुआत करते हैं, विलेन टॉप 10 की इस लिस्ट में नंबर 10 से..
2 of 11
पृथ्वीराज सुकुमारन (बड़े मियां छोटे मियां)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
10. पृथ्वीराज सुकुमारन (बड़े मियां छोटे मियां)
साल की चर्चित फिल्मों में शुमार रही निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की मेकिंग में अगर इसके निर्माताओं वाशु भगनानी और जैकी भगनानी की इतनी ज्यादा दखलंदाजी न होती तो शायद ये फिल्म भी अली की पिछली फिल्मों की तरह एक हिट फिल्म साबित होती। फिल्म की मेकिंग के दौरान ही अनबन शुरू हुई और इसका असर फिल्म के नतीजे पर पड़ा लेकिन इन सबके बावजूद अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म में डॉ. कबीर और एकलव्य के क्लोन के रूप में दर्शकों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की।
3 of 11
अर्जुन कपूर (सिंघम रिटर्न्स)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
9. अर्जुन कपूर (सिंघम रिटर्न्स)
अर्जुन कपूर का ‘सिंघम रिटर्न्स’ में खलनायक अवतार चूंकि फिल्म की रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गया लिहाजा फिल्म देखने पहुंचे लोगों को इसमें कोई सरप्राइज नजर नहीं आया। अर्जुन कपूर की बतौर हीरो पिछली फिल्म 'लेडी किलर’ का जो हश्र हुआ, वह सब जानते ही हैं। यहां भी अर्जुन ने अपनी हीरो की छवि को तोड़ एक डैंजर लंका के रोल में नजर आए लेकिन निर्देशक रोहित शेट्टी की सितारों की ये पूरी बरात हल्की रही और फिल्म की तरह ही अर्जुन कपूर का अभिनय भी सफल नहीं हो सका।
4 of 11
विजय कृष्णा (बस्तर-द नक्सल स्टोरी)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
8. विजय कृष्णा (बस्तर-द नक्सल स्टोरी)
अर्जुन कपूर से बेहतर पोजीशन में साल 2024 में अभिनेता विजय कृष्ण रहे जिनकी फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ में उनके किरदार लंका रेड्डी की भूमिका पर खूब बातें हुई। लेखक अमर नाथ झा ने इस किरदार को फिल्म में कुछ इस तरह गढ़ा कि फिल्म की हीरोइन इंदिरा तिवारी के बाद सबसे ज्यादा फोकस में विजय ही रहे। फिल्म को अगर एक मां-बेटे की कहानी के तौर पर बनाया गया होता तो ये फिल्म जरूर हिट होती, लेकिन निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म का संतोष यही रहा कि इस फिल्म ने एक ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दे को मुख्यधारा की चर्चा में ला दिया।
5 of 11
गुलशन देवैया (उलझ)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
7. गुलशन देवैया (उलझ)
अभिनेता गुलशन देवैया ने इस साल अपनी वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ से खूब नाम कमाया। बड़े परदे पर उन्हें फिल्म ‘उलझ’ में विलेन बनने का मौका मिला। लेकिन, चूंकि उनका मुकाबला यहां किसी हीरो की बजाय एक हीरोइन (जान्हवी कपूर) से था तो एक कमजोर नायिका के सामने उनका किरदार दमदार होते हुए भी ज्यादा उभर नहीं पाया। दोनों के बीच का ऑफ स्क्रीन तनाव भी फिल्म में नजर आया। फिर भी, टॉप 10 विलेन की लिस्ट में अमर उजाला के पाठकों ने उन्हें भी शामिल किया है।