साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा द रूल' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जून के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मगर शूटिंग में देरी के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में फैंस का का दिल टूट गया है। अब ये फिल्म अगस्त के बजाय दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की नई रिलीज डेट ने विक्की कौशल की आगामी फिल्म 'छावा' के मेकर्स की चिंता बढ़ी दी है।
Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर विक्की की 'छावा' के साथ क्लैश करेगी 'पुष्पा द रूल'! रश्मिका के फैंस के लिए होगी ट्रीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:03 AM IST
सार
निर्देशक सुकुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' अब बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' से टकराएगी। 'पुष्पा द रूल' को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में अन्य मेकर्स की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन