{"_id":"6a9fc3fc643f00336e054e0c","slug":"isha-rikhi-badshah-ex-wife-and-bigg-boss-20-contestant-interview-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू: बादशाह से तलाक पर ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘किसी का नाम जपने नहीं, अपनी पहचान बनाने आई हूं","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
इंटरव्यू: बादशाह से तलाक पर ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘किसी का नाम जपने नहीं, अपनी पहचान बनाने आई हूं
सार
Isha Rikhi Interview: रैपर बादशाह संग रिश्ते और तलाक की खबरों के बीच अब ईशा रिखी बिग बॉस के घर पहुंच चुकी हैं। शो में जाने से पहले उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपने अतीत को लेकर कितना बोलेंगी और किसकी कहानी का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगी। पढ़िए अमर उजाला से क्या बोलीं ईशा?
विज्ञापन
ईशा रिखी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैं यहां सिर्फ अपनी बात करने आई हूं
अपनी शादी पर बात करते हुए ईशा ने कहा, 'अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करना पूरी तरह सिचुएशन पर निर्भर करता है। मुझे अपने बचपन के दिनों से लेकर अब तक के अपने सफर पर बात करने में कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन लोग मुझसे क्या खंगालना चाहते हैं या क्या मसाला ढूंढ रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि मैं उन बातों पर अपनी जुबान खोलने के लिए तैयार हूं। मैं यहां सिर्फ अपने बारे में बात करने आई हूं, किसी और की कहानी का हिस्सा बनने या किसी और का नाम जपने नहीं आई हूं।'

सलमान खान, ईशा रिखी, बादशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्सनल लाइफ नहीं है कारण
तलाक की वजह से शो में हिस्सा लेने पर ईशा ने कहा, 'बिल्कुल नहीं। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। मैंने यह शो किसी विवाद या अपनी पर्सनल लाइफ के ड्रामे की वजह से नहीं चुना है।'

ईशा रिखी, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इलोग मुझे पूरी तरह से नहीं जानते
'बिग बॉस 20' में जाने के उद्देश्य के बारे में ईशा ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि लोग जानें कि ईशा रिखी असल में कौन है, किसी और की पहचान या टैग के साथ नहीं। मुझे लगता है कि लोग अभी मुझे पूरी तरह से नहीं जानते। मैं दर्शकों को अपने सभी रंग, अपने इमोशन्स और अपना असली रूप दिखाना चाहती हूं, इसीलिए मैंने बिग बॉस के लिए हां कहा।'

- फोटो : इंस्टाग्राम
जो उंगली उठाएगा, उसे भुगतना पड़ेगा
शो के अंदर गेम खेलने के बारे में ईशा ने कहा, मेरा कोई फेक गेम प्लान नहीं है। लेकिन एक बात साफ कर दूं - कोई भी मुझ पर हावी होने की गलती न करे .. जो जैसा व्यवहार मेरे साथ करेगा, उसे वैसा ही करारा जवाब मिलेगा। मैं अपनी गरिमा में रहकर खेलूंगी, लेकिन जो उंगली उठाएगा, उसे भुगतना पड़ेगा।