मनीष मल्होत्रा दिवाली से पहले हर साल धमाकेदार पार्टी का आयोजन करते हैं। इस साल भी उन्होंने भव्य पार्टी रखी। डिजाइनर से प्रोड्यूसर बने मनीष की पार्टी में सितारों ने जमकर रौनक बिखेरी। इस दौरान आलिया भट्ट का अंदाज सबसे जुदा रहा। उन्होंने अपनी बहन शाहीन के साथ पार्टी में शिरकत की।
2 of 7
आलिया भट्ट-शाहीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट पिंक और गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं। अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ उन्होंने पार्टी में शिरकत की और जमकर पोज दिए।
3 of 7
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सितारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी में जान्हवी कपूर साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, ब्लू ड्रेस में उर्मिला मातोंडकर का अंदाज भी गजब रहा। लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान खींचा शाहिद कपूर की ड्रेस ने। शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजूपत के साथ पार्टी में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने अनारकली सूटनुमा कुछ ड्रेस पहनकर पार्टी में एंट्री ली।
4 of 7
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सितारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैचिंग आउटफिट में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पहुंचे। इनके अलावा जेनेलिया और रितेश देशमुख ने भी अपने लुक से चार चांद लगा दिए। इनके अलावा 'मिर्जापुर' वाले मुन्ना भैया यानी एक्टर दिव्येन्दु शर्मा ने भी खूब रंग जमाया।
5 of 7
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सितारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या पांडे ने ओरी के साथ पार्टी में शिरकत की। दोनों मैचिंग आउटफिट में नजर आए। व्हाइट कलर की ड्रेस में पहुंचे ओरी और अनन्या ने पोज भी साथ-साथ दिए। इनके अलावा नागा चैतन्य की होने वाली दुल्हनिया शोभिता धुलिपाला भी सिल्क साड़ी में गजब ढाती नजर आईं।