अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज के लिए तैयार हैं। एक ओर जहां फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हाल ही में, अभिनेता की दूसरी फिल्म 'सरफिरा' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस फिल्म में अक्षय राधिका मदान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म सूर्या की 'सोरारई पोटरू' की रीमेक है ।
Sarfira: अक्षय की नई फिल्म का एलान, 'सरफिरा' अंदाज में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार, रिलीज डेट आउट
'बेबी', 'एयरलिफ्ट', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'स्पेशल 26' के जैसे एक्शन और एडवेंचर के बाद अक्षय कुमार का अंदाज अब 'सरफिरा' होने वाला है। एक्टर ने 13 फरवरी को फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है। फिल्म में परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगारा फिल्म की निर्देशक हैं। वह इससे पहले ' इरुद्धि सुत्तरु और 'साला खड़ूस' का निर्देशन कर चुकी हैं, जो तेलुगु में 'गुरु' और 'सोरारई पोटरु' नाम से भी बनी थी।
फिल्म की एक झलक साझा करते हुए, अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इतने बड़े सपने देखो, वे तुम्हें पागल कहते हैं! #सरफिरा केवल 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"
View this post on Instagram
अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। ईद के मौके पर अभिनेता फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लेकर आ रहे हैं। इसके कुछ महीनों बाद एक्टर थिएटर्स में 'सरफिरा' के साथ वापसी करेंगे। वहीं बात करें 'बड़े मियां छोटे मियां' की तो वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने फिल्म को निर्मित किया है।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' 2024 पर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले करीब 75 दिन फिल्म का प्रमोशन किया जाएगा। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा