संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस सीरीज को लेकर दर्शक शुरुआत से ही उत्साहित हैं। 'हीरामंडी' एक मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। एक तरफ सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर इसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियों में से एक अदिति राव हैदरी ने हाल ही में 'हीरामंडी' में संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।
2 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अदिति राव हैदरी ने हाल ही में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली ने उन्हें कई बार डांटा था। यहां तक की भावनात्मक सीन के समय उन्हें लंच ब्रेक भी नहीं दिया था। उन्होंने शूटिंग के दौरान का एक पल साझा करते हुए बताया थकान और कोविड से ठीक होने की वजह से भंसाली का मार्गदर्शन उन्हें रास नहीं आ रहा था। शुरू में उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।
Vikrant Massey: ‘12वीं फेल’ के हीरो ने मंजुम्मल बॉयज पर लगाया पास का ठप्पा, वीडियो साझा कर लोगों से की ये अपील
3 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'यह पहले मुजरे की शूटिंग के दौरान हुआ था। हमने अपनी शूटिंग 'हाथ होजाओ' से शुरू की थी, वो मेरा पहा मुजरा था। मैं भी उस समय कोविड से ठीक हुई थी। पहले दिन के अंत तक भारी पोशाक और थकान के कारण मेरा दिमाग अब और ध्यान नहीं दे पा रहा था। मगर वो जो कुछ भी कह रह रहे थे, वो मुझे पूरी तरह समझ आ रहा था। मैं अपने आप में बहुत निराश थी। क्योंकि मैं जानती थी कि उन्हें वो नहीं मिला है, जो वो चाहते थे। मगर पैकअप से पहले हमें वो सीन मिल गया। वह हम पर इतना विश्वास करते थे कि मैं उन्हें निराश नहीं देख सकती थी।'
4 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि एक बार लंच ब्रेक से पहले और लंच ब्रेक छोड़कर भंसाली की कहानी ने उनके प्रदर्शन को बढ़ाया, जिसके चलते वह फिल्म में शानदार प्रदर्शन कर पाईं। अदिति राव हैदरी ने कहा, 'एक दिन हमने दो-तीन टेक लिए और फिर उन्होंने मुझे बहुत प्यार से बुलाया और बात करना शुरू किया। मैं तुरंत दूसरी दुनिया में चली गई। वह बहुत खूबसूरती से बोलते हैं और वह अपने दिल से बोलते हैं। इसलिए यह बहुत भावुक है और मेरी आंखों में आंसू आ गए।'
5 of 5
अदिति राव हैदरी-हीरामंडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री ने कहा, 'इसके बाद उन्होंने कहा कि हम इस सीन को शूट करने जा रहे हैं और मुझे छोड़कर उन्होंने सभी को लंच ब्रेक दे दिया। इसलिए मैंने नहीं खाया और इससे मुझे वास्तव में काफी मदद मिली थी। उन्होंने मुझे कहानी सुनाई और फिर हमने शूट किया।' संजय लीला भंसाली की मल्टीस्टारर सीरीज 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन समेत कई सितारे नजर आए हैं।
HDDCS: संजय लीला भंसाली की जिस फिल्म को शाहरुख और आमिर ने ठुकराया, उसी फिल्म ने जीते चार राष्ट्रीय पुरस्कार