{"_id":"60960b758ebc3e8da7786e4c","slug":"actor-john-abraham-praised-patiala-police-because-of-action-taken-in-dog-killing-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब: जॉन अब्राहम ने की पटियाला पुलिस की तारीफ, इस कार्रवाई को बताया सराहनीय ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पंजाब: जॉन अब्राहम ने की पटियाला पुलिस की तारीफ, इस कार्रवाई को बताया सराहनीय
Sat, 08 May 2021 09:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 08 May 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पटियाला के पातड़ां में एक व्यक्ति ने कुत्ते को गोली मार दी थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पटियाला पुलिस की इस तेजी की काफी तारीफ हुई थी। अब बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी पंजाब पुलिस की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है।
कुत्ते को गोली मारता आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
जॉन अब्राहम ने ट्वीट किया है कि पंजाब के जिला पटियाला के पातड़ां इलाके में एक बहुत ही दुखी कर देने वाली खबर सामने आई। एक युवक ने 12 बोर की राइफल से कुत्ते को गोली मार दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिस तेजी के साथ पंजाब की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को नामजद करने के बाद उसे गिरफ्तार किया, यह वाकई सराहनीय है।
Heartbroken to report that last night a brutal act of animal violence was committed in Patiala, Punjab.
— John Abraham (@TheJohnAbraham) May 6, 2021
I am extremely thankful to @asharmeet02 for raising an alarm about the cruel act & to the @PunjabPoliceInd @vikramduggalips for their stern action on the matter.
John Abraham
- फोटो : Social Media
थाना पातड़ां के अधीन पड़ते गांव दुताल के रहने वाले आरोपी तरनजोत सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह 12 बोर की राइफल के साथ एक कुत्ते को गोली मारता दिखाई दे रहा था। गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham
- फोटो : social media
वायरल वीडियो मेनका गांधी के पास पहुंचने पर पेटा के प्रतिनिधि मीत अशर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। जॉन अब्राहम ने अपने ट्वीट में आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई के लिए पटियाला के एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल की भी तारीफ की है।
There is no excuse for animal cruelty or violence of any form. Speak up for those who can’t and set an example by condemning such horrific acts. #AnimalCruelty
— John Abraham (@TheJohnAbraham) May 6, 2021
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : @PunjabPoliceInd
आरोपी के खिलाफ पटियाला के थाना पातड़ां में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को सेशन कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।