अभिनेता, यूट्यूबर और कॉमेडियन भुवन बाम सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अपनी कॉमिक वीडियो से भुवन रातों-रात मशहूर हो गए। खबर आ रही थी कि भुवन बाम ने दिल्ली में आलीशान बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपये है। अब भुवन बाम ने इसे लेकर खुलासा किया है। यूट्यूबर ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। भुवन ने बताया कि उन्होंने बंगला खरीदा है, लेकिन इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है कि इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये है।
2 of 5
भुवन बाम
- फोटो : इंस्टाग्राम
भुवन बाम को इस बात का आश्चर्य हुआ कि उनके नए घर की खबर ऑनलाइन कैसे लीक हो गई। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'अरे नहीं, गलत है। हां, मुझे घर मिल गया है। मुझे नहीं पता कि यह खबर बाहर कैसे आ गई। मुझे नहीं पता था। मैं बहुत डर गया था, क्योंकि मैंने अपने परिवार में भी लोगों को नहीं बताया था। खबर निकलने के बाद उन्होंने मुझे फोन किया। मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या बताऊं।'
Krrish 4: 'कृष 4' बनाने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं ऋतिक रोशन, अभिनेता ने साझा किया फिल्म पर बड़ा अपडेट
3 of 5
भुवन बाम
- फोटो : इंस्टाग्राम
बीबी की वाइन्स स्टार ने घर खरीदे जाने पर कहा कि यह एक अच्छा एहसास है। उन्होंने कहा, 'लेकिन मटेरियलिस्टिक चीजें अब मुझे ज्यादा उत्साहित नहीं करतीं। एक घर एक ऐसी चीज है, जो मैं हमेशा से चाहता था, अपने लिए एक घर बनाना। यह एक ऐसा एहसास है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अगले डेढ़ साल तक जीना चाहता हूं, मैं इसे बनाना चाहता हूं। मैं इसे यथासंभव निजी रखना चाहता हूं।
4 of 5
भुवन बाम
- फोटो : इंस्टाग्राम
30 वर्षीय भुवन शुरुआत में अपने वायरल वीडियो के लिए लोकप्रिय थे और अपने वास्तविक नाम के बजाय लंबे समय तक वह 'बीबी की वाइन्स' नाम से ही पहचाने जाते थे। भुवन बाम के लोकप्रिय कॉमेडी चैनल, बीबी की वाइन्स की बदौलत यूट्यूब पर उनके 26 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
5 of 5
भुवन बाम
- फोटो : सोशल मीडिया
भुवन बाम ने कॉमेडी के अलावा अभिनय और संगीत में भी अपना करियर बनाया है। वह एक गायक और गीतकार हैं। उन्होंने रहगुजार, अजनबी, सफर और संग हूं तेरे गाना गाया है। वह शॉर्ट फिल्म और वेब सीरिज भी कर चुके हैं। भुवन वेब सीरीज 'ताजा खबर' में नजर आए थे। यह शो 2023 के सबसे लोकप्रिय शो में से एक बनकर उभरा। जल्द ही 'ताजा खबर' का सीजन 2 आएगा।
Anu Aggarwal: याददाश्त खोने के बाद अनु ने देखी थी 'आशिकी', पर्दे पर दिख रही लड़की से नहीं जोड़ पाई थीं खुद को