अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन की कहानी पर काम करीब करीब पूरा हो चुका है। सीरीज के लीड कलाकार जयदीप अहलावत अपने लोकप्रिय किरदार हाथीराम चौधरी के साथ फिर से वापसी की तैयारी शुरू कर चुके हैं। हालांकि, बता दें कि पाताल लोक 2 के बारे में सुनते ही सीरीज में हथौड़ा त्यागी उर्फ अभिषेक बनर्जी दुखी हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों है।
2 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में हथौड़ा त्यागी की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बनर्जी ने खुलासा किया है कि जब भी पाताल लोक 2 सीरीज के बारे में बात होती है तो उनका मन काफी दुखी हो जाता है। अभिनेता के इस बयान से फैंस काफी हैरान हो गए हैं। हालांकि, अभिषेक ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
3 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बनर्जी ने कहा, "मुझे इस बार पाताल लोक में न होने का बड़ा दुख है। मेरा किरदार तो पहले सीजन में ही मार दिया गया था। इस बारे में मैं निर्माता-निर्देशक कर्णेश शर्मा और सुदीप शर्मा को बोलता भी हूं कि आप मुझे पाताल लोक 2 के बारे में कुछ न बताएं, क्योंकि आप लोग मुझे जितना बताएंगे, मुझे उतना और अधिक दुख होता है कि मेरा किस्सा तो पहले सीजन में ही खत्म कर दिया था। मैं उसमें नहीं हूं। मुझे हथौड़ा त्यागी की भूमिका से बहुत प्यार मिला है और उसके लिए मैं हमेशा दर्शकों का आभारी रहूंगा।"
4 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बात करें सीरीज की तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के अंत में दर्शकों के सामने इस सीरीज की स्ट्रीमिंग होगी। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी सीरीज और फिल्म की एक लिस्ट जारी की थी, उसमें पाताल लोक का सीजन 2 भी शामिल था।
5 of 5
पाताल लोक 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'पाताल लोक 2' साल 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'पाताल लोक' का अगला सीजन है। इसमें जयदीप के अलावा नीरज काबी, गुल पनाग, स्वास्तिका मुखर्जी, ईश्वक सिंह और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Metro In Dino: एक बार फिर खिसकी 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज की तारीख, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म