फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कभी भूखे रहकर गुजारी रातें, अब बने देश के सबसे कम उम्र के IPS अधिकारी

Mon, 16 Dec 2019 07:00 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 16 Dec 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
know about 22 year old hasan safin youngest ips officer in the country
safin hasan - फोटो : social media

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में सफलता हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी या भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी (IAS or IPS Officer) बनने के लिए युवा दिलो-जान लगा देते हैं। उस पद पर पहुंचने वाले ज्यादातर युवा की अपनी एक कहानी होती है। कहानी मेहनत, संघर्ष और दृढ़ इरादों की। ऐसी ही एक कहानी हम आज आपको बता रहे हैं।



ये कहानी है साफिन हसन की। साफिन.. जिन्होंने 2017 यूपीएससी परीक्षा में 570 रैंक हासिल की और मात्र 22 साल की उम्र में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी (IPS Officer) बने। न जाने ऐसी कितनी रातों को इन्हें खाना तक नसीब नहीं हुआ। ऐसी कई मुश्किलों को मात देकर साफिन हसन ने अपना लक्ष्य हासिल किया है। वे 23 दिसंबर से पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। आइए इनके बारे में पढ़ते हैं सबकुछ...

know about 22 year old hasan safin youngest ips officer in the country
safin hasan - फोटो : social media
  • साफिन गुजरात के सूरत जिले के रहने वाले हैं। 
  • उनके माता-पिता हीरे की एक यूनिट में नौकरी करते थे। 
  • एक बार जब प्राइमरी स्कूल में कलेक्टर आए थे तो सब उन्हें सम्मान दे रहे थे। ये देखकर उस वक्त साफिन को आश्चर्य हुआ। इस विषय पर साफिन ने अपनी मौसी से पूछा तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर किसी जिले का राजा होता है। एक अच्छी पढ़ाई करके कलेक्टर बना जा सकता है। तभी साफिन ने कलेक्टर बनने की ठान ली। 
know about 22 year old hasan safin youngest ips officer in the country
safin hasan - फोटो : social media
  • साफिन हसन ने बताया कि 2000 में उनका घर बन रहा था।
  • उनके माता-पिता दिन में मजदूरी और रात में घर के लिए ईंट ढोते थे। 
  • उसी दौरान मंदी के चलते माता-पिता की नौकरी चली गई।
  • उसके बाद उनके पिता ने घर चलाने और बच्चों को पढ़ाने के लिए घरों में इलेक्ट्रीशिन का काम करने के साथ-साथ रात में ठेला लगाकर उबले अंडे और ब्लैक टी बेची।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about 22 year old hasan safin youngest ips officer in the country
safin hasan - फोटो : social media
  • दूसरी तरफ हसन की मां घर-घर जाकर रोटियां बनाने का काम करती थीं। 
  • न जाने कितने घंटे वे रोटियां ही बेलती रहती थीं।
  • अपने माता-पिता का ये संघर्ष देखकर वे हमेशा सोचते की माता-पिता के लिए कुछ करना है। 
  • हसन को बचपन से ही पढ़ना पसंद था। लेकिन साथ ही वे अन्य गतिविधियों का भी हिस्सा बनते थे।
ये भी पढ़ें : 2019 में भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या ढूंढा, ये है टॉप 10 की सूची
विज्ञापन
know about 22 year old hasan safin youngest ips officer in the country
safin hasan - फोटो : social media
  • इन्होंने प्राइमरी पढ़ाई सरकारी स्कूल में गुजराती मीडियम से की। 
  • हसन के जब 10वीं में 92 प्रतिशत आए तो इनका मन था साइंस स्ट्रीम से पढ़ने का। 
  • हसन बताते हैं कि उस साल इनके जिले में एक प्राइमरी स्कूल खुल रहा था जिसकी फीस बहुत ज्यादा थी। पर इनकी आधी से ज्यादा फीस माफ कर दी गई। 11वीं कक्षा में इन्होंने अंग्रेजी सीखना शुरू किया। 

ये भी पढ़ें- किसी को फांसी देते वक्त मौजूद रहते हैं ये पांच लोग, जानें क्या है नियम

  • हसन अपने हॉस्टल खर्च के लिए छुट्टियों में बच्चों को पढ़ाते थे। 
  • यूपीएससी के पहले प्रयास के समय उनका एक्सीडेंट हो गया था। फिर भी वे परीक्षा देने गए। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लेकिन आखिरकार उन्हें सफलता मिली।
  • देश के सबसे कम उम्र के इस आईपीएस अधिकारी को जामनगर में नियुक्ति दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed