बीएसईबी: बिहार एसटीईटी के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, कौन और कब तक भर सकता है फॉर्म? जानें सबकुछ
बिहार एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर लें। आवेदन करने से पहले योग्यता और जरूरी शर्तें जरूर जांच लें।
विस्तार
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी बिहार एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार और बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी अंतिम तारीख से पहले एसटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लें।
क्या है आवेदन के लिए पात्रता?
- पेपर 1 - माध्यमिक शिक्षक: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और बीएड पास होना चाहिए। संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और बीएड पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। स्नातक या स्नातकोत्तर में कम से कम 45% अंक और बीएड की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। चार वर्षीय बीए-बीएड या बीएससी-बीएड कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- पेपर 2 सीनियर सेकेंडरी शिक्षक: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बीएड पास होना चाहिए। बीए-बीएड या बीएससी-बीएड की योग्यता वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। मास्टर डिग्री में कम से कम 45% अंक और बीएड की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। मास्टर डिग्री में 55% अंक और तीन वर्षीय बीएड/एमएड कोर्स की योग्यता वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
| आवेदन | सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस | एससी/एसटी/पीएच |
|---|---|---|
| एकल पेपर | 960 | 760 |
| दोनों पेपर | 1,440 | 1,140 |
परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क जमा कर सकते हैं।
आयु सीमा के नियम क्या?
बिहार एसटीईटी 2026 के लिए 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर "To Register" के सामने दिए गए "Click Here" लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद "Already Registered? To Login" के सामने "Click Here" पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद मांगी गई अन्य जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और पेपर व श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
कमेंट
कमेंट X