साल 2019 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। पूरी दुनिया नए साल का इंतजार कर रही है। इसे लेकर दुनियाभर में गूगल पर अलग-अलग चीजें सर्च की जा रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस साल, यानी 2019 में भारत में लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या खोजा?
2019 में भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या ढूंढा, ये है टॉप 10 की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगे की स्लाइड्स में आपको तीन अलग-अलग सूची दी जा रही है।
- पहली सूची है कैसे करें (How to) के आधार पर। यानी वो सर्चेज, जिसमें भारत में लोगों ने ये ढूंढा कि कोई काम कैसे कर सकते हैं। इनमें कौन-कौन से काम शामिल थे।
- दूसरी सूची है क्या (What is) के आधार पर। यानी जब लोगों ने किसी विषय के बारे में ढूंढा कि 'वह क्या है'। जैसे - क्या है नागरिकता संशोधन विधेयक।
- तीसरी सूची है 2019 में देश में ढूंढे जाने वाले विषयों की। यानी वो विषय (Keyword) जो देश में सबसे ज्यादा ढूंढे गए।
हाऊ टू... के आधार पर भारत में लोगों ने सबसे ज्यादा क्या ढूंढा
- मतदान कैसे करें (How to Vote)
- आधार और पैन को लिंक कैसे करें (how to link Aadhaar and PAN)
- मतदाता सूची में अपना नाम कैसे चेक करें (how to check name in voter’s list)
- नीट का परिणाम कैसे चेक करें (how to check NEET result)
नीट का परिणाम कैसे चेक कर सकते हैं, गूगल पर इस बारे में सबसे ज्यादा सर्च करने वाले यूजर्स जम्मू कश्मीर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के रहे।
क्या है... के आधार पर टॉप सर्चेज की सूची
- क्या है अनुच्छेद 370 (What is Article 370)
- क्या है एग्जिट पोल (What is Exit Poll)
- क्या है ब्लैक होल (What is Black Hole)
- क्या है हाऊडी मोदी (What is Howdy Modi)
- क्या है ई-सिगरेट (What is E-Cigarette)
- क्रिकेट में क्या है डीएलएस प्रक्रिया (What is DLS method in Cricket)
- क्या है अयोध्या मामला (What is Ayodhya Case)
- क्या है अनुच्छेद 15 (What is Article 15)
- क्या है सर्जिकल स्ट्राइक (What is Surgical Strike)
सबसे ज्यादा देश के किस शख्स के बारे में खोजा गया
Most searched personality of the year: साल 2019 में देश के जिस शख्स के बारे में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया, वह है - अभिनंदन वर्थमान (Abhinandan Varthaman)। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन, जो एक हमले का जवाब देते समय मिग-21 उड़ाते हुए पाकिस्तान में जा गिरे थे।
ये भी पढ़ें : जैसे भारत के झंडे का नाम 'तिरंगा', वैसे क्या है पाकिस्तान समेत 15 देशों के झंडों के नाम
कमेंट
कमेंट X