फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Vladimir Putin Education, School, Degree, KGB Career & Political Journey, His BRICS Summit 2026 India Visit

ब्रिक्स 2026: रूसी राष्ट्रपति के पास कौन सी डिग्री, कहां से की पढ़ाई? बचपन में चूहे वाली घटना से मिला बड़ा सबक

Sat, 12 Sep 2026 01:41 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2026 01:41 PM IST
सार

Vladimir Putin: ब्रिक्स के 18वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 11 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पढ़ाई, बचपन, जूडो-साम्बो से जुड़ाव और केजीबी सेवा की कहानी काफी दिलचस्प है। जानें उनकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर राजनीतिक करियर तक का सफर...
 

विज्ञापन
Vladimir Putin Education, School, Degree, KGB Career & Political Journey, His BRICS Summit 2026 India Visit
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Vladimir Putin Education And Career: भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के शीर्ष नेता और प्रतिनिधि शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं और कुछ पहुंच रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शुक्रवार, 11 सितंबर को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। व्लादिमिर पुतिन की राजनीतिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि के बारे में अक्सर चर्चा होती है, लेकिन उनकी शिक्षा भी काफी दिलचस्प है। ऐसे में आइए जानते हैं रूसी राष्ट्रपति की पढ़ाई-लिखाई के बारे में...

विज्ञापन

संघर्षों से भरा बचपन: बुनियादी सुविधाओं का था अभाव

  • व्लादिमिर पुतिन का जन्म 7 अक्तूबर 1952 को लेनिनग्राद (अब सेंट पीटर्सबर्ग) में हुआ था।
  • उनका परिवार एक 'कम्यूनल अपार्टमेंट' में रहता था, जहां एक ही मकान में कई परिवार रहते थे।
  • पुतिन का बचपन बेहद संघर्षभरा रहा और बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव था।
  • गर्म पानी नहीं था, बाथटब नहीं था। शौचालय बेहद गंदा था। वह सीढ़ियों के ठीक सामने था। सीढ़ियों पर अक्सर चूहे घूमते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूहे वाली घटना से मिला सबक: बड़ा चूहा कोने में घेरा तो क्या हुआ?

पुतिन की आत्मकथा के अनुसार, वे बचपन में अक्सर सीढ़ियों पर चूहों का पीछा करते थे, उन्हें भगाते थे।

  • एक बार जब पुतिन नें एक बड़े चूहे को कोने में घेर लिया, तो वह उल्टा उन्हीं की तरफ झपट पड़ा।
  • पुतिन के मुताबिक, इस घटना ने उन्हें एक सबक सिखाया कि जब आप किसी को कोने में धकेलते हैं, तो आपको उसके पलटवार के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन

जूडो में हासिल किया खिताब

  • पुतिन का खेलों से जुड़ाव बचपन से रहा है। उन्होंने पहले साम्बो और फिर जूडो का प्रशिक्षण लिया।
  • बाद में दोनों खेलों में उन्हें सोवियत संघ के मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स का खिताब मिला।
  • पुतिन आज भी जूडो और साम्बो के प्रति अपने जुड़ाव का जिक्र करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी-एसएससी जैसी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं ब्रिक्स से जुड़े ये प्रश्न, आपको पता है जवाब?
 

कहां से की स्कूली पढ़ाई?

व्लादिमीर पुतिन ने 1960 से 1968 तक लेनिनग्राद के प्राथमिक विद्यालय नंबर 193 में पढ़ाई की। आठवीं कक्षा के बाद उन्होंने हाई स्कूल नंबर 281 में प्रवेश लिया। यह स्कूल रसायन विज्ञान पर विशेष ध्यान देने वाला स्कूल था।

पुतिन के पास कौन सी डिग्री?

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उनकी उच्च शिक्षा का मुख्य क्षेत्र कानून रहा। उनकी आधिकारिक जीवनी के अनुसार, उन्होंने 1970 में लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी (अब सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी) के विधि संकाय में दाखिला लिया। उन्होंने 1975 में इस विश्वविद्यालय के विधि संकाय से स्नातक किया।

विश्वविद्यालय के बाद क्या किया?

पुतिन कम उम्र से ही सोवियत संघ की सुरक्षा एजेंसी केजीबी में काम करना चाहते थे। 1975 में लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने केजीबी में सेवा शुरू की। बाद में 1985 से 1990 तक उन्होंने पूर्वी जर्मनी में काम किया।

बाद में पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग माइनिंग इंस्टीट्यूट से अर्थशास्त्र में कैंडिडेट ऑफ साइंसेज की उपाधि प्राप्त की। यह सोवियत/रूसी वैज्ञानिक डिग्री व्यवस्था की शोध उपाधि है, जिसकी तुलना कई अंतरराष्ट्रीय संदर्भों में PhD स्तर की डिग्री से की जाती है।

यह भी पढ़ें: चीन की इस यूनिवर्सिटी से पढ़ें हैं शी जिनपिंग? गांव में गुजरा बचपन, जानें राष्ट्रपति बनने तक का सफर
 

पुतिन का राजनीतिक सफर

  • 1996 में पुतिन संघीय सत्ता के केंद्र से जुड़े और राष्ट्रपति प्रशासन में उप प्रमुख के पद पर नियुक्त हुए।
  • 1998 में पुतिन पहले राष्ट्रपति प्रशासन के प्रथम उप प्रमुख बने और जुलाई में संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के निदेशक नियुक्त किए गए।
  • मार्च 1999 में पुतिन ने सुरक्षा परिषद के सचिव का अतिरिक्त पद भी संभाला। 
  • अगस्त 1999 में वे रूस के प्रधानमंत्री बने।
  • 31 दिसंबर 1999 को बोरिस येल्तसिन के पद से इस्तीफा देने के बाद पुतिन कार्यवाहक राष्ट्रपति बने।
  • 26 मार्च 2000 को पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए और 7 मई को पद संभाला। इसके बाद से वे रूस की राजनीति में प्रमुख भूमिका में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed