भारत के समुद्री क्षेत्रों की रक्षा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है भारतीय सशस्त्र बलों का हवाई स्टेशन आईएनएस 'बाज़'। ये ग्रेट निकोबार द्वीप समूह के कैम्पबेल-बे में स्थित है।आईएनएस 'बाज़' का प्रमुख काम मानवरहित हवाई जहाजों (यूएवी) से निगरानी रखकर जानकारी इकट्ठा करना है। समुद्री सीमाओं की रक्षा में इसकी भूमिका सबसे बड़ी हो गई है।ये अंडमान और निकोबार कमांड का हिस्सा है, जो भारतीय सशस्त्र बलों का तीनों सेवाओं का एकमात्र गठन है। भारतीय नौसेना की वेबसाइट के अनुसार, भारतीय नौसेना का जहाज (INS) 'बाज़' को जुलाई 2012 में कमीशन किया गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से ये बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि ये समुद्र क्षेत्रों की निगरानी करने के लिए महत्वपूर्ण क्षमता प्रदान करता है।
बंगाल की खाड़ी से अंडमान सागर तक.. कैसे हमारी सुरक्षा में लगा है 'बाज़'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आईएनएस 'बाज़' बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करता है और भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमता को काफी बढ़ाता है। मेडिकल इमरजेंसी के समय आईएनएस 'बाज़' निकासी में स्थानीय नागरिकों की भी मदद करता है। शुरुआत में आईएनएस 'बाज़' पर 3,500 फीट का रनवे था, पर बाद में बड़े विमानों के संचालन के लिए इसे बढ़ा दिया गया।
कैंपबेल बे, जहां इसका बेस है वो भारतीय मुख्य भूमि से 1,500 किलोमीटर और पोर्ट ब्लेयर से 500 किलोमीटर की दूरी पर है। इस जगह को भारत की "पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया की खिड़की" भी कहा जाता है। बेस सिक्स डिग्री चैनल के भी काफी करीब है, जिसे ग्रेट चैनल भी कहा जाता है।
सिक्स डिग्री चैनल हिंद महासागर की सबसे व्यस्त शिपिंग लाइनों में से एक है, जो पूर्वी एशियाई देशों के लिए रणनीतिक कार्गो ले जाता हैं। आईएनएस 'बाज़' का प्राथमिक काम मानव रहित हवाई जाहजों (यूएवी) से निगरानी रखकर जानकारी इकटठ्ठा करना और मैरीटाइम डोमेन में जागरूकत फैलाने में मदद करना है। आईएनएस 'बाज़' अंडमान और निकोबार कमांड का एक हिस्सा है, जो भारतीय सशस्त्र बलों का तीनों सेवाओं का एकमात्र गठन है। इस सेवा को साल 2001 में शुरू किया गया था।
ये भी पढ़ें : बगदादी के बाद दुनिया का 'मोस्ट वान्टेड' आतंकी कौन, भारत में किसके सिर पर कितना ईनाम
केम्पबेल-बे द्वीप, निकोबार द्वीप का सबसे बड़ा और दक्षिणी द्वीप है। इसी द्वीप पर इंदिरा प्वाइंट भी है। इंडोनेशिया का बांदा आचेह समुद्र यहां से करीबन 250 किलोमीटर की दूरी पर ही है। हाल ही में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने आईएनएस बाज़ का दौरा किया था। यह भारतीय सशस्त्र बलों का सबसे दक्षिणी हवाई स्टेशन है।
ये भी पढ़ें : अमीर शख्स की लिस्ट में बिल गेट्स ने बेजोस को पछाड़ा, ऐसे की थी दोनों ने अपनी कंपनी की शुरुआत
कमेंट
कमेंट X