Diploma Course: अगर आप किसी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं लेकिन फीस को लेकर परेशान हैं, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। आजकल कई बैंक और वित्तीय संस्थान डिप्लोमा कोर्स के लिए भी एजुकेशन लोन की सुविधा देते हैं।चाहे कोर्स भारत में हो या विदेश में, आपके करियर को रफ्तार देने का सपना अब पैसों की कमी से नहीं रुकेगा।
Diploma loan: डिप्लोमा करिए बिना पैसों की चिंता! जानिए कितनी मिल सकती है एजुकेशन लोन की रकम?
Education loan for diploma courses: अगर आपके पास हुनर है, लेकिन पैसे की कमी आगे बढ़ने से रोक रही है, तो अब चिंता की कोई बात नहीं। आप एजुकेशन लोन लेकर डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई आसानी से पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी जानकारी...
डिप्लोमा कोर्स के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन?
भारत में पढ़ाई के लिए:
ज्यादातर बैंक भारत में मान्यता प्राप्त संस्थानों से किए गए डिप्लोमा कोर्स के लिए 4 लाख से 7.5 लाख तक का लोन देते हैं। कुछ मामलों में यह 10 लाख तक भी जा सकता है।
विदेश में डिप्लोमा कोर्स:
अगर आप विदेश में डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं, तो एजुकेशन लोन की सीमा 20 लाख से लेकर 30 लाख या उससे अधिक हो सकती है, बशर्ते कोर्स और संस्थान की मान्यता हो।
डिप्लोमा कोर्स कौन-कौन से लोन के दायरे में आते हैं?
एजुकेशन लोन अब सिर्फ इंजीनियरिंग, मेडिकल या बड़ी डिग्री कोर्स तक सीमित नहीं रह गया है। आजकल बैंक और वित्तीय संस्थान टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल, वोकेशनल और स्किल-बेस्ड डिप्लोमा कोर्सेज के लिए भी एजुकेशन लोन प्रदान करते हैं।चाहे आप निम्न में से किसी भी क्षेत्र में डिप्लोमा करना चाहते हों:
- ITI या पॉलीटेक्निक कोर्स
- होटल मैनेजमेंट
- फोटोग्राफी व मल्टीमीडिया
- फैशन डिजाइनिंग
- कंप्यूटर, ग्राफिक डिजाइनिंग या डिजिटल मार्केटिंग
- शॉर्ट-टर्म प्रोफेशनल या स्किल डेवेलपमेंट कोर्स
जान लें जरूरी शर्तें
- कोर्स AICTE/UGC/सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।
- अभ्यर्थी और अभिभावक की क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी होनी चाहिए।
- 4 लाख से अधिक के लोन पर जमानत की जरूरत पड़ सकती है।
- कुछ मामलों में को-साइनर/गारंटी भी जरूरी होती है।
एजुकेशन लोन के लिए कैसे करें आवेदन?
अगर आप डिप्लोमा कोर्स के लिए एजुकेशन लोन लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
बैंक से संपर्क करें:
अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाएं या उस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें।
जरूरी दस्तावेज तैयार रखें:
- कोर्स का एडमिशन लेटर
- फीस स्ट्रक्चर (Fee Structure)
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
- पिछली योग्यता की मार्कशीट्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक द्वारा मूल्यांकन:
बैंक आपके दस्तावेजों और कोर्स/संस्थान की मान्यता की जांच करता है। आपकी शैक्षणिक योग्यता, कोर्स का भविष्य और गारंटी (यदि आवश्यक हो) के आधार पर लोन स्वीकृत किया जाता है।
कमेंट
कमेंट X