{"_id":"6b0909e04a633bdddb014384","slug":"cbse-invites-entries-for-november-2026-edition-of-sapnon-ki-udaan-e-magazine-check-themes-and-last-date-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: 'सपनों की उड़ान' पत्रिका में छपवा सकते हैं अपना लेख, 6 दिसंबर तक भेजें रचनाएं; जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई: 'सपनों की उड़ान' पत्रिका में छपवा सकते हैं अपना लेख, 6 दिसंबर तक भेजें रचनाएं; जानें पूरी प्रक्रिया
Fri, 27 Nov 2026 10:11 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:11 AM IST
सार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नवंबर 2026 के अंक के लिए 'सपनों की उड़ान' ई-पत्रिका में रचनाएं भेजने का मौका दिया है। इस बार पत्रिका की मुख्य विषयवस्तु खेल और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ी है। विद्यार्थी और शिक्षक दिए गए विषयों पर मौलिक लेख भेज सकते हैं। रचनाएं जमा करने की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2026 है। आवेदन केवल विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से स्वीकार होंगे।
विज्ञापन
CBSE Magazine 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नवंबर 2026 के अंक के लिए अपनी ई-पत्रिका 'सपनों की उड़ान' में रचनाएं भेजने का आमंत्रण दिया है। बोर्ड ने 26 नवंबर 2026 को इस संबंध में सूचना जारी की है। यह सूचना सीबीएसई से जुड़े सभी विद्यालयों के प्रमुखों के लिए जारी की गई है। इस बार पत्रिका की मुख्य विषयवस्तु खेल और शारीरिक गतिविधियों पर आधारित है। बोर्ड ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इससे जुड़े अलग-अलग विषयों पर मौलिक और रचनात्मक लेख तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन 10 विषयों पर लिख सकते हैं लेख?
बोर्ड ने इस अंक के लिए खेल और स्वास्थ्य से जुड़े 10 उप-विषय तय किए हैं। इनमें खेलों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर, खेल भावना, अनुशासन और पारंपरिक भारतीय खेल शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों के विकास में खेलों की भूमिका, महिलाओं की खेलों में भागीदारी और चुनौतियां, ओलंपिक तथा एशियाई खेलों में भारत की उपलब्धियां जैसे विषय भी दिए गए हैं। विद्यार्थी खेलों को शिक्षा से जोड़ने, युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने तथा नेतृत्व, सहयोग और धैर्य जैसे जीवन कौशल विकसित करने में खेलों की भूमिका पर भी लिख सकते हैं।
विज्ञापन
लेख भेजने की आखिरी तारीख क्या है?
सीबीएसई की सूचना के अनुसार, रचनाएं जमा करने की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2026 है। इच्छुक विद्यार्थियों और शिक्षकों को निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी रचनाएं भेजनी होंगी। हालांकि, रचनाएं सीधे विद्यार्थी या शिक्षक नहीं भेज सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रविष्टियां केवल विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को अपने आधिकारिक सीबीएसई ईमेल पते का इस्तेमाल करना होगा। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी रचना समय रहते विद्यालय के प्रधानाचार्य तक पहुंचानी चाहिए, ताकि तय समय में उसे जमा किया जा सके।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X