Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   nios-new-curriculum-2027-28-ayurveda-subject-class-12-22-indian-languages

एनआईओएस में हो रहा बड़ा बदलाव: पहली से 12वीं तक 86 विषयों की नई किताबें, 22 भाषाओं में होंगी तैयार

Fri, 27 Nov 2026 04:44 AM IST
देवेश त्रिपाठी सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 27 Nov 2026 04:44 AM IST
सार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) शैक्षणिक सत्र 2027-28 से अपना पाठ्यक्रम बदलने जा रहा है। करीब 12 साल बाद पहली से 12वीं तक के सभी 86 विषयों का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2022 और एनसीईआरटी के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
nios-new-curriculum-2027-28-ayurveda-subject-class-12-22-indian-languages
रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रमों पर रहेगा जोर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2027-28 से राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के बच्चे भी सीबीएसई और राज्यों के शिक्षा बोर्डों की तर्ज पर गुणवत्तायुक्त पढ़ाई करेंगे। करीब 12 साल बाद एनआईओएस अपना पाठ्यक्रम बदलने जा रहा है। पहली से 12वीं तक सभी 86 विषयों का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) 2022 और एनसीईआरटी के अनुरूप 22 भारतीय भाषाओं में तैयार हो रहा है।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम बदलने के बाद परीक्षा के प्रारूप में भी बदलाव होगा। स्कीम ऑफ स्टडी (लर्निंग आउटकम के तहत बच्चे क्या पढ़ेंगे, भाषा, दक्षता और स्तर आदि पर फोकस) और स्कीम ऑफ असेसमेंट (मूल्यांकन के घटक) के नए नियम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम बदलाव पर क्या बोला एनआईओएस?
एनआईओएस के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि 2014 के बाद अब पूरा पाठ्यक्रम बदलने जा रहा है। पहली से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए समितियां गठित हो चुकी हैं। शैक्षणिक पाठ्यक्रम एनईपी 2020, एनसीएफ 2022 और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के अनुरूप बनेगा, जबकि व्यावसायिक पाठ्यक्रम नेशनल क्रेडिट एंड क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क 2023 (एनसीक्यूएफ) पर आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


8वीं तक की किताबें फरवरी-मार्च तक
पहली से आठवीं कक्षा यानी मुक्त बेसिक शिक्षा की किताबें फरवरी या मार्च तक आ जाएंगी। नौवीं से 12वीं तक की नई किताबें दूसरे चरण में सत्र शुरू होने से पहले आएंगी। उन्होंने बताया कि एनआईओएस का पाठ्यक्रम थोड़ा अलग होता है, क्योंकि बच्चे नियमित स्कूल आकर कक्षाओं में नहीं पढ़ते। इसलिए किताबें एनसीईआरटी की किताबों से थोड़ा हटकर होती हैं।

यहां स्व-अध्ययन सामग्री छात्र और शिक्षक के संवाद की तरह तैयार की जाती है, जैसे शिक्षक सामने बैठकर समझा रहा हो। सभी 86 विषयों की किताबें 22 भारतीय भाषाओं में बनेंगी। 


12वीं में अब आयुर्वेद भी विषय
नए पाठ्यक्रम में 12वीं कक्षा में आयुर्वेद एक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। छात्र इसमें बुनियादी आयुर्वेद के बारे में पढ़ेंगे। इसका मकसद स्कूली शिक्षा के दौरान ही छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों में भविष्य बनाने के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा नौवीं से 12वीं तक रोजगार से जोड़ने वाले और बाजार की मांग वाले विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इनमें एक साल के कौशल प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed