Success Mantras: अपनी पढ़ाई या कॅरिअर की शुरुआत करते समय ज्यादातर युवाओं का ध्यान अच्छी नौकरी, अच्छा पैसा कमाने और सफलता के शिखर पर पहुंचने पर अधिक होता है। हालांकि, इससे परे भी कुछ ऐसे सवाल होते हैं, जिन्हें वे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जैस-जीवन में सच्ची खुशी कैसे पाई जाए? क्या मेरा परिवार भी मेरी सफलता से खुश होगा? या फिर क्या में ईमानदारी और संतुलन के साथ अपना जीवन जी रहा हूं? आदि।
इनके जवाब न केवल सफलता की दिशा, बल्कि जीवन का सही मकसद भी तय करते हैं। इन सवालों के जवाब केवल पैसे या शोहरत कमाने भर से नहीं मिलते हैं, बल्कि कुछ खास गुणों को अपनाने से मिलते हैं। इनके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। जिंदगी में असली खुशी इसी से मिलती है।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
कॅरिअर अंतिम लक्ष्य नहीं
कॅरिअर में असली खुशी केवल ऊंचे पद या मोटी तनख्वाह से नहीं मिलती, बल्कि सीखने, जिम्मेदारी निभाने, योगदान देने और पहचान बनाने के अवसरों का लाभउठाने से मिलती है। इसलिए नौकरी का चुनाव सीखने और आगे बढ़ने के उद्देश्य से करें, न कि केवल आर्थिक लाभ के लिए। इसके अलावा, कॅरिअर और निजी जिंदगी में संतुलन बनाए रखें, ताकि दोनों क्षेत्रों में संतुष्टि मिल सके। कॅरिअर को अंतिम लक्ष्य मानने की गलती न करें।
संसाधनों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल
जीवन में एक स्पष्ट उद्देश्य का होना अत्यंत आवश्यक है। यह उद्देश्य अपने आप नहीं मिलता, बल्कि इसके लिए गहराई से विचार करना पड़ता है। जैसे-जैसे जीवन आगे बढ़ता है, चुनौतियां और व्यस्तता बढ़ती जाती है। इसलिए अपने उद्देश्य पर भी ध्यान केंद्रित करना और भी जरूरी हो जाता है। इसके लिए खुद से बार-बार पूछें कि मैं किस दिशा में जा रहा हूं और क्यों? आपका समय, ऊर्जा और प्रतिभा आपके सबसे कीमती संसाधन हैं। आप इन्हें कैसे खर्च करते हैं, यह तय करता है कि आपका जीवन किस ओर जा रहा है।
4 of 5
Career
- फोटो : Adobe Stock
सीखने का नजरिया
यह भूल न करें कि केवल आपसे ज्यादा बुद्धिमान लोग ही आपको कुछ सिखा सकते हैं। बजाय इसके, हर किसी से कुछ न कुछ सीखाने की कोशिश करें। ऐसा करना आपकी विनम्रता को भी दर्शाता है। इससे आपको सीखने के असीमित अवसर मिलते हैं। इसके लिए आपको शुरुआत से एक सकारात्मक और सहयोगी माहौल बनाकर चलना होगा। विनम्रता खुद को किसी से कम आंकना नहीं, बल्कि दूसरों को समझने की ताकत होती है।
5 of 5
Career
- फोटो : freepik.com
सही पैमाना चुनें
अपनी सफलता को केवल पद, पैसे या प्रतिष्ठा से न मायें। बजाय इसके, उन सही पैमानों के बारे में सोचें, जिनके आधार पर अंततः आपके जीवन का मूल्यांकन किया जाएगा। असली सफलता यह है कि आपने कितने लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाया या उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। हर दिन यह सोचकर आगे बढ़े कि जब आप अपने जीवन का मूल्यांकन करें, तो आप खुद को न सिर्फ सफल, बल्कि संतुष्ट और सार्थक भी महसूस करें।
कमेंट
कमेंट X