फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC CDS NDA 2 Exam 2026: Delhi Metro to Start Services at 6 AM on September 13

सीडीएस-एनडीए परीक्षा: डीएमआरसी ने बदला समय, सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो; केंद्र तक पहुंचने की नहीं होगी टेंशन

Fri, 11 Sep 2026 07:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 11 Sep 2026 07:06 PM IST
सार

UPSC CDS NDA 2 Exam 2026: सीडीएस और एनडीए द्वितीय परीक्षा 13 सितंबर को होगी। इसी दिन ब्रिक्स सम्मेलन के कारण दिल्ली में यातायात प्रतिबंध रहेंगे। अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे से सेवा शुरू करने का फैसला किया है।
 

विज्ञापन
UPSC CDS NDA 2 Exam 2026: Delhi Metro to Start Services at 6 AM on September 13
UPSC NDA, CDS 2026 - फोटो : बाएं- Adobe Stock, दाएं- ANI

विस्तार

UPSC CDS NDA 2 Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सीडीएस और एनडीए द्वितीय परीक्षा 13 सितंबर 2026 को होगी। इसी दिन दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन भी आयोजित हो रहा है। सम्मेलन के कारण कई जगह यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। ऐसे में सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र पहुंचने की चिंता थी। खासतौर पर उन अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई थी, जिनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए मेट्रो जरूरी था।

विज्ञापन

एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया पर क्या समस्या बताई?

अंश दूबे नाम के एक अभ्यर्थी ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि सीडीएस परीक्षा के लिए सुबह 8:30 बजे प्रवेश द्वार बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिस ग्रे लाइन से उनका सफर शुरू होना था, उसकी सेवा सुबह 7 बजे से शुरू होती है। परीक्षा केंद्र के नजदीक पड़ने वाली पिंक लाइन की समय-सारणी भी ऐसी ही थी।

इस कारण उन्हें आशंका थी कि परीक्षा के दिन मेट्रो से समय पर केंद्र तक पहुंचना संभव नहीं होगा। इसके बाद दिल्ली यातायात पुलिस ने उनसे उनके बोर्डिंग मेट्रो स्टेशन, परीक्षा केंद्र के नजदीकी मेट्रो स्टेशन और सफर में लगने वाले समय की जानकारी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सुबह कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो?

अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने 13 सितंबर 2026 के लिए अपनी सेवा के समय में बदलाव किया है। इस दिन सभी मेट्रो लाइनों पर सुबह 6 बजे से ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी।

यह बदलाव ब्रिक्स सम्मेलन के कारण लगाए गए यातायात प्रतिबंधों के बीच अभ्यर्थियों और अन्य यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए किया गया है। इस बदलाव से सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

विज्ञापन

सीडीएस द्वितीय परीक्षा का समय क्या है?

सीडीएस द्वितीय परीक्षा 13 सितंबर को तीन पालियों में होगी।

 

विषय विषय कोड परीक्षा का समय
अंग्रेजी 11 सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक
सामान्य ज्ञान 12 दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक
प्रारंभिक गणित 13 शाम 4:00 से 6:00 बजे तक

 

एनडीए द्वितीय परीक्षा कब होगी?

एनडीए द्वितीय परीक्षा भी 13 सितंबर 2026 को ही आयोजित की जाएगी। इसका कार्यक्रम इस प्रकार है:

 

विषय परीक्षा का समय
गणित सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
सामान्य योग्यता परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 4:30 बजे तक


सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब मेट्रो की बदली हुई समय-सारणी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
 

परीक्षा केंद्र जाते समय क्या-क्या लेकर जाएं?

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपना ई-प्रवेश पत्र जरूर साथ ले जाना चाहिए। इसे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया गया होना चाहिए।
  • प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र के पते और पाली की जानकारी पहले ही जांच लें। इसके साथ वही फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं, जिसका नंबर ई-प्रवेश पत्र में दर्ज है।
  • सीडीएस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को तीन पासपोर्ट आकार के फोटो भी साथ ले जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed