फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये मुख्यमंत्री कहलाते थे दिल्ली की राजनीति के 'मुगल-ए-आजम', एक बने 'दिल्ली के शेर'

Tue, 11 Feb 2020 01:44 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 11 Feb 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Amid Delhi Election Result 2020 know History of politics of Delhi CM who was named Mughal e ajam
दिल्ली के 'मुगल-ए-आजम'

दिल्ली चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। देश की राजधानी में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जाहिर है कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। 

loader


इस बीच हम आपको बता रहे हैं दिल्ली की राजनीति की ऐसी दो शख्सियतों के बारे में जिन्हें यहां की जनता ने खूब प्यार तो दिया ही, साथ ही एक उपाधि भी दी। उस मुख्यमंत्री के बारे में जिन्हें दिल्ली की राजनीति का मुगल-ए-आजम कहा जाता था। साथ ही उस राजनीतिक हस्ती के बारे में जो 'दिल्ली का शेर' कहलाते थे।

Amid Delhi Election Result 2020 know History of politics of Delhi CM who was named Mughal e ajam
मदन लाल खुराना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मदन लाल खुराना

  • मदन लाल खुराना का जन्म अविभाजित भारत के ल्याल्लपुर (वर्तमान फैसलाबाद) में हुआ। विभाजन के समय उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा, जिसके बाद वे नई दिल्ली के कीर्ति नगर के शरणार्थी शिविर में रहे।
  • मदनलाल खुराना उन चुनिंदा नेताओं में शामिल थे जो भाजपा के गठन से पहले से ही संघ परिवार से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amid Delhi Election Result 2020 know History of politics of Delhi CM who was named Mughal e ajam
madan lal khurana
  • वे साल 1965 से 1967 तक जनसंघ के महासचिव रहे और दिल्ली में जनसंघ के चर्चित चेहरों में से एक रहे।
  • मदन लाल खुराना के राजनीतिक कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1990 के दशक में वे भाजपा की दिल्ली इकाई का चेहरा थे।
  • साल 2013 में उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ जिस कारण वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए। 24 अक्तूबर 2014 को उनका निधन हो गया। कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें 'दिल्ली का शेर' कहा जाता था।
Amid Delhi Election Result 2020 know History of politics of Delhi CM who was named Mughal e ajam
चौधरी ब्रह्म प्रकाश - फोटो : file photo

चौधरी ब्रह्म प्रकाश

  • चौधरी ब्रह्म प्रकाश केवल 33 साल की उम्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए थे। उस समय के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे।
  • चौधरी जनता के बीच काफी चर्चा में रहते थे। जनता के बीच ज्यादा समय बिताने के लिए वो आम लोगों की तरह सरकारी बसों में सफर किया करते थे।
  • उन्हें पढ़ने-लिखने का बहुत शौक था। वे लगभग हर दूसरे दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस से कोई किताब जरूर लिया करते थे।
विज्ञापन
Amid Delhi Election Result 2020 know History of politics of Delhi CM who was named Mughal e ajam
चौधरी ब्रह्म प्रकाश - फोटो : file photo
  • उन्होंने कभी अपनी जाति को नाम के साथ नहीं जोड़ा। राष्ट्र के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके सम्मान में 11 अगस्त 2001 को स्मारक डाक टिकट जारी किया गया था।
  • इतिहासकार आरवी स्मिथ के अनुसार चौधरी ब्रह्म प्रकाश का जन्म केन्या में हुआ था और 16 साल की उम्र में माता-पिता के साथ वे दिल्ली आ गए थे।
  • दिल्ली की राजनीति में चौधरी ब्रह्म प्रकाश को 'मुगल-ए-आजम' के नाम से भी जाना जाता था।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed