{"_id":"60b28f0c8ebc3e29b5737673","slug":"wrestler-sushil-kumar-arrested-sagar-dhankhar-murder-case-script-of-chhatrasal-stadium-incident-was-written-two-months-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सागर हत्याकांड में नया खुलासा: दो माह पहले लिख ली थी वारदात की पटकथा, अजय ने सुशील पहलवान को उकसाया और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर हत्याकांड में नया खुलासा: दो माह पहले लिख ली थी वारदात की पटकथा, अजय ने सुशील पहलवान को उकसाया और...
Sun, 30 May 2021 12:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 May 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार सुशील कुमार की पहली तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को पहलवान सागर धनकड़ हत्या मामले में गिरफ्तार ओलंपियन पहलवान सुशील को पुलिस ने शनिवार को हेडगेवार अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सुशील की चार दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। इससे पूर्व अपराध शाखा की टीम मामले के मुख्य आरोपी सुशील कुमार और अजय बक्करवाला को जांच के लिए पंजाब के बठिंडा और झज्जर के असौदा गांव भी ले गई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरारी के दौरान सुशील ने पांच दिन बठिंडा में एक हनुमान अखाड़े में बिताए थे। जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि झगड़े की पटकथा को मार्च माह में ही लिख लिया गया था। इस पूरी वारदात में अजय बक्करवाला और सोनू महाल का नाम सामने आ रहा है। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि सुशील के बेहद करीबी अजय ने अपनी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसकी ताकत का इस्तेमाल किया है। सुशील पर आंख मूंदकर यकीन करता है। यही वजह है कि फरार होने के बाद हर टाइम अजय सुशील के साथ मौजूद रहा।
sushil kumar arrested
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवादित फ्लैट को लेकर सागर व सुशील के बीच विवाद चल रहा था। सोनू भी उसी फ्लैट में रह रहा था। मार्च में सोनू महाल का जन्मदिन था, उस दिन सोनू ने अपनी गर्लफ्रेंड को भी वहां बुलाया हुआ था। फ्लैट को सजाया हुआ था।
sushil kumar arrested
- फोटो : अमर उजाला
यहां तक सोनू ने अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो भी कमरे में लगाई हुई थी। उस समय नशे में धुत अजय वहां पहुंचा। सोनू और सागर को धमकाने लगा। यहां तक उसने सोनू की गर्लफ्रेंड को बुरा-भला भी कहा और उसका फोटो भी खींच ली। उस समय सोनू व सागर फ्लैट पर नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
वहां सोनू का रसोईया था। सोनू जब घर पहुंचा तो उसे विवाद का पता चला। उसने अजय को कॉल कर खूब धमकाया। यहां तक उसके घर की महिलाओं की बेइज्जती की और गोली मारने की धमकी दी। अजय सोनू से बदला लेने की चाहत रखने लगा।
विज्ञापन
सुशील कुमार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इधर स्टेडियम के वरिष्ठ कोच ने सागर और सुशील के बीच चल रहे विवाद की सुलह कराकर फ्लैट खाली करवा लिया। लेकिन अजय सोनू से हर हाल में बदला लेने की चाहत रखने लगा। अजय सुशील के कान भरने लगा। वह सुशील से कहता था कि सागर दूसरे पहलवानों के सामने उसे गाली देता है।