{"_id":"60b1bd1b8ebc3ea5dd03affc","slug":"sagar-murder-case-kala-jathedi-works-on-instructions-of-sushil-kumar-wrestler-tell-him-about-people-to-target","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सागर हत्याकांड: सुशील के कहने पर काला जठेड़ी जुर्म की दुनिया में बढ़ता था आगे, रसूख वालों के बारे में देता था जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर हत्याकांड: सुशील के कहने पर काला जठेड़ी जुर्म की दुनिया में बढ़ता था आगे, रसूख वालों के बारे में देता था जानकारी
पुरूषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 29 May 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशील कुमार, काला जठेड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार काला जठेड़ी व लारेंस विश्राई पर लगे मकोका मामले में सागर हत्यकांड में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार की कुंडली खंगाला शुरू कर दिया है। स्पेशल सेल की शुरूआती जांच व बातचीत की रिकार्डिंग में ये बात सामने आई है कि सुशील के कहने पर काला जठेड़ी जुर्म की दुनिया में आगे बढ़ता था। काला जठेड़ी को जुर्म की दुनिया में स्थापित करने में सुशील कुमार का बहुत बड़ा हाथ है।
वहीं इस बीच उच्च न्यायालय ने अपने साथी पहलवान की हत्या के आरोपी ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के मामले में मीडिया ट्रायल का आरोप लगाने संबंधी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका को बिना आधार के बताते हुए कहा कि ऐेसे व्यक्ति के मामले में जनहित याचिका नहीं दायर की जा सकती जिसे सभी जानते हैं। याचिका में मामले को सनसनीखेज बनाने से मीडिया को रोकने और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग के लिए उचित नियम बनाने की मांग की गई थी। कुमार को सह-आरोपी अजय के साथ 23 मई को बाहरी दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले दो बार ओलंपिक पदक जीत चुके कुमार करीब तीन हफ्तों तक फरार रहे। आगे पढ़ें कि सुशील कुमार ने काला जठेड़ी को अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर बनने में क्या-क्या सहायता की और इसके लिए अब उन पर क्या कार्रवाई हो सकती है।
2 of 5
काला जठेड़ी
- फोटो : अमर उजाला
काला जठेड़ी को जुर्म की दुनिया में स्थापित करने में सुशील कुमार का बहुत बड़ा हाथ है। सुशील कुमार काला जठेड़ी को बताता था कि कौन आदमी क्या है और क्या करता है। ऐसे में माना जा रहा है कि सुशील कुमार की मकोका मामले में जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। लारेंस विश्नाई व काला जठेड़ी गिरोह इस समय इंटरनेशल गिरोह बन चुका है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में भारत व अन्य देशों में 300 से ज्यादा सदस्य हैं।
3 of 5
सुशील कुमार
- फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काला जठेड़ी-लारेंस विश्नोई गिरोह पर लगे मकोका मामले में लारेंस विश्राई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लारेंस विश्राई के अलावा जगदीप जग्गू भगवानपुरिया, संपत मेहरा उर्फ काली राजपूत, राजू बसोदी और रविन्द्र उर्फ काली शूटर है। राजू बसोदी को प्रत्यार्पण कर थाईलैंड से लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sushil kumar
- फोटो : अमर उजाला
लारेंस विश्राई को अजमेर, राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। उसे अजमेर में हाई सिक्यूरिटी जेल में रखा हुआ था। बताया जा रहा हैकि भटिंड जेल जगदीप के लिए ही बनी थी। स्पेशल सेल की टीमें इस गिरोह के सदस्यों को दबोचने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। स्पेशल सेल ने मार्च महीने के आखिर में लारेंस विश्राई व काला जठेड़ी के खिलाफ मकोका मामला दर्ज किया था। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि लारेंस विश्राई-काला जठेड़ी का नेटवर्क न केवल भारत बल्कि दुबई, अमेरिका, थाईलैंड आदि देशों में फैला हुआ है। इस गिरोह में 300 से ज्यादा सदस्य हैं। अमनदीप मुल्तानी जो लारेंस का साथी है, वह इस समय अमेरिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पिटाई की तस्वीरें वायरल
- फोटो : अमर उजाला
हथियारों के लिए दी जा रही है दबिश-
स्पेशल सेल की कई टीमें लारेंस विश्राई से पूछताछ के बाद हथियारों की बरामदगी के लिए दबिश दे रही हैं। ये दबिशें से दिल्ली-एनसीआर में चल रही हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही बड़े पैमाने पर हथियार बरामद किए जा सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।