Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Wrestler Sagar Dhankhar murder case Sushil Pehalwan escaped his problems Soon, petition of advance bail can be filed by Sushil
{"_id":"609a1ded8ebc3e4b3a56da7a","slug":"wrestler-sagar-dhankhar-murder-case-sushil-pehalwan-escaped-his-problems-soon-petition-of-advance-bail-can-be-filed-by-sushil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सागर हत्याकांड: सुशील पहलवान ने भागकर बढ़ाईं अपनी मुश्किलें, पुलिस से बचने के लिए चल सकता है यह पैंतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर हत्याकांड: सुशील पहलवान ने भागकर बढ़ाईं अपनी मुश्किलें, पुलिस से बचने के लिए चल सकता है यह पैंतरा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 May 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशील कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों के बीच बवाल के मामले में फरार चल रहे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार का छह दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। सूत्रों का कहना है कि कानूनी सलाह लेने के बाद सुशील जल्द ही मामले में अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर सकता है। सुशील को अच्छी तरह पता है कि पुलिस के पास उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इसलि सुशील अपने बचाव में हर संभव प्रयास कर रहा है।
मामले की छानबीन कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े के बाद पुलिस की टीम को उम्मीद थी कि सुशील पुलिस की पूछताछ में शामिल हो जाएगा। ऐसा होता तो शायद सुशील की मुश्किलें कम होती। लेकिन भागकर सुशील अपनी मुश्किलें बढ़ा रहा है। पुलिस ने सुशील के खिलाफ घायल अमित, सोनू, रविंद्र और भगत सिंह के बयान दर्ज किए हैं। सभी ने सुशील व उसके बाकी पहलवानों के खिलाफ बयान दिए हैं। वहीं प्रिंस दलाल के मोबाइल से मिली वीडियो फुटेज भी सुशील के खिलाफ अहम सबूत है। ऐसे में सुशील और उसके साथियों के खिलाफ शिकंजा सख्त होता जा रहा है।
2 of 5
Sushil Kumar
- फोटो : AmarUjala
दूसरी ओर सुशील के करीबियों का कहना है कि सुशील को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। सुशील का कसूर सिर्फ इतना है कि हमला करने वाले सुशील के साथी पहलवान हैं।
3 of 5
सुशील कुमार
आरोप है कि गत मंगलवार रात को सुशील और उसके साथी सुशील पहलवान और उसके साथ मॉडल टाउन के एक फ्लैट से जबरन अमित, सोनू और सागन नामक पहलवान को उठाकर ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पहलवान सुशील कुमार
आरोपियों ने छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में इनकी जमकर पिटाई की। इसमें सोनू, अमित, सागर, रविंद्र और भगत सिंह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई। सागर पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन था।
विज्ञापन
5 of 5
सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
वह ओलंपिक की तैयार रहा था। उसके पिता अशोक कुमार दिल्ली पुलिस में हवलदार हैं और उनकी तैनाती रोहिणी जिले में हैं। वारदात में सुशील का नाम आने के बाद से वह अपने साथियों संग फरार है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।