फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरे की दोहरी मार, बुधवार सुबह 3.2 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

Wed, 13 Jan 2021 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Jan 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
weather forecast live updates 13 january 2021 imd alert for cold waves in delhi ncr and in north india weather prediction for week snow and rain alert 
दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन - फोटो : ANI

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में लोग इन दिनों शीतलहर और कोहरे की दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर जहां बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राजस्थान के गंगानगर में पारा 0.2 डिग्री तक पहुंच गया। यही नहीं आज शहर में कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम रही। लोग 50 मीटर से ज्यादा दूरी तक देख पाने में असमर्थ थे। वहीं बात अगर वायु गुणवत्ता की करें तो दिल्ली समेत एनसीआर के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।

weather forecast live updates 13 january 2021 imd alert for cold waves in delhi ncr and in north india weather prediction for week snow and rain alert 
- फोटो : ANI

गौरतलब है कि 3.2 डिग्री होने के बाद भी बुधवार की सुबह सबसे ठंडी नहीं है। इससे पहले जनवरी की पहली तारीख को ही तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा दिन था।

weather forecast live updates 13 january 2021 imd alert for cold waves in delhi ncr and in north india weather prediction for week snow and rain alert 
- फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग के अनुसार अभी दिन में भी तापमान में कमी आएगी लेकिन सर्दी का सितम जारी रहेगा। दिन के तापमान में भी कमी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब न्यूनतम तापमान में कमी शुरू हो जाएगी। वहीं, उत्तर पश्चिम से आने वाली सर्द हवाएं सर्दी और बढ़ाएंगी। आगामी दिनों में कोहरे के औसत से घने श्रेणी में रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weather forecast live updates 13 january 2021 imd alert for cold waves in delhi ncr and in north india weather prediction for week snow and rain alert 
- फोटो : अमर उजाला

अगले चार दिन उत्तर भारत को कंपकंपाएगी शीतलहर
मैदानी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, घने कोहरे की भी चेतावनी
तापमान गिरने से उत्तर भारत का मैदानी इलाका अगले चार दिन जबर्दस्त शीत लहर की चपेट में रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इस दौरान मैदानी भागों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने की संभावना है। उधर, तमिलनाडु और पुडुचेरी में जबर्दस्त बारिश को लेकर भी ऐसा ही अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
weather forecast live updates 13 january 2021 imd alert for cold waves in delhi ncr and in north india weather prediction for week snow and rain alert 
- फोटो : अमर उजाला

आईएमडी ने कहा कि उत्तर और उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण अगले चार-पांच दिन उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। इसकी वजह से अगले तीन दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भीषण शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों में सघन से काफी सघन धुंध छायी रहेगी। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए 13 से 16 जनवरी तक के लिए जबकि राजस्थान के लिए 13 जनवरी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed