फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फटी जींस पर बयान देने वाले उत्तराखंड के सीएम ने की थी मिस मेरठ से लव मैरिज, जानिए उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे ही पहलू

Fri, 19 Mar 2021 06:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 19 Mar 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand cm tirath singh rawat ripped jeans remarks he married inter caste with miss meerut know about him
tirath singh rawat - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने एक बयान को लेकर पूरे देश की महिलाओं के निशाने पर आ गए हैं। एक ओर उन्हें विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ उन्हें पार्टी के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रावत हमेशा ही संयमित बयान देने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री रावत के जीवन से जुड़े कुछ तथ्य ऐसे हैं जिन्हें जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, रावत ने अंतरजातीय विवाह किया है। सिर्फ यही नहीं उनकी पत्नी एक समय में मिस मेरठ का खिताब जीत चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ ऐसी ही खास बातें...

Uttarakhand cm tirath singh rawat ripped jeans remarks he married inter caste with miss meerut know about him
phool dei festival, phool dei, tirath singh rawat - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी में हुआ जन्म, 20 की उम्र में बने संघ प्रचारक
पौड़ी के सीरों गांव में कलम सिंह रावत और गौरा देवी के घर 9 अप्रैल, 1964 को जन्मे तीरथ सिंह रावत अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वह छोटी उम्र से ही आरएसएस से जुड़ गए थे। वहीं 20 की उम्र तक वह संघ के प्रचारक भी बन गए। उन्होंने छह साल 1983 से 1988 तक संघ के प्रचारक के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (भाजपा की छात्र इकाई) में भेज दिया गया।

Uttarakhand cm tirath singh rawat ripped jeans remarks he married inter caste with miss meerut know about him
tirath singh rawat - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर आंंदोलन के लिए गए जेल
तीरथ सिंह रावत ने हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय, गढ़वाल से समाजशास्त्र में एमए किया और 1992 में वहां के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे। आगे चलकर वह एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी बने। फिर राजीनीति में उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह राम मंदिर से लेकर उत्तराखंड आंदोलन तक तमाम आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। राम मंदिर आंदोलन के लिए तो वह दो माह जेल में भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand cm tirath singh rawat ripped jeans remarks he married inter caste with miss meerut know about him
नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह और उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

रोचक है तीरथ सिंह रावत की शादी का किस्सा
राजनीति में लंबी पारी खेलने के बाद जिस तरह से तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने उससे सब हैरान रह गए। इसी तरह उनकी शादी का किस्सा भी बेहद रोचक है। मेरठ की रहने वाली उनकी पत्नी रश्मि को उन्होंने पहली बार गाजियाबाद में एक वाद-विवाद प्रतियोगिता में देखा था। उस वक्त दोनों एबीवीपी से जुड़े हुए थे लेकिन तीरथ सिंह रावत विद्यार्थी परिषद में उच्च पद पर थे। रश्मि से उनका प्यार पहली नजर का था और  बाद में इसी के चलते किसी के जरिए उन्होंने रश्मि के घर शादी का प्रस्ताव भेजा। पहले तो रश्मि के परिवार ने इस शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि लड़का बैकग्राउंड राजनीतिक था। इसी मसले पर कई दिनों तक बात अटकी रही। हालांकि समय बीतने के बाद भी वह रश्मि को भूले नहीं और 1997 में जब रावत एमएलसी बने तो उन्होंने फिर रश्मि के घर विवाह प्रस्ताव भेजा। तब रश्मि के परिवार ने यह रिश्ता स्वीकार कर लिया। फिर 1998 में तीरथ और रश्मी की शादी हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand cm tirath singh rawat ripped jeans remarks he married inter caste with miss meerut know about him
खुशियां मनाते तीरथ सिंह की ससुराल वाले। - फोटो : अमर उजाला

क्या कहता है ससुराल
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ससुराल मेरठ में है। उनकी पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी हैं। वह मिस मेरठ भी रही हैं। मूल रूप से जिले के खरखौदा एवं वर्तमान में कैलाशपुरी रघुकुल आर्केड निवासी सुषमा त्यागी की बेटी डॉ. रश्मि त्यागी ने 10वीं तक की पढ़ाई गढ़मुक्तेश्वर से की। तीरथ सिंह रावत की सास सुषमा त्यागी बताती हैं कि बेटी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी थीं। परिषद से ही जुड़े रावत भी मेरठ आते रहते थे। इसी बीच उनकी मुलाकात हुई और 1998 में शादी हो गई। डॉ. रश्मि देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मनोविज्ञान की प्रोफेसर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed