फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनॉट प्लेस पर महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जींस पर चलाई कैंची, देखें तस्वीरें

Fri, 19 Mar 2021 05:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 19 Mar 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi mahila congress protest against uttarakhand cm tirath singh rawat statement over ripped jeans
delhi mahila congress protest - फोटो : शुभम बंसल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा दिए गए कटी जींस वाले बयान पर अभी लोगों में आक्रोश है। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा उतार रहे हैं, वहीं देश के कई शहरों में उत्तराखंड के सीएम के खिलाफ सड़कों पर भी प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसा ही एक प्रदर्शन आज दिल्ली महिला कांग्रेस की तरफ से कनॉट प्लेस में किया गया।

Delhi mahila congress protest against uttarakhand cm tirath singh rawat statement over ripped jeans
delhi mahila congress protest - फोटो : शुभम बंसल
गौरतलब है कि शुक्रवार दिन में महिला कांग्रेस की ओर से कनॉट प्लेस में नारेबाजी की गई और तीरथ सिंह रावत के खिलाफ पोस्टर-बैनर भी लहराए गए। यहां महिलाओं ने अपनी जींस पर कैंची भी चलाई। देश की तमाम महिलाओं ने तीरथ सिंह के बयान की आलोचना की है। रावत ने कटी जींस पहनने वाली महिलाओं के लिए कहा था कि, महिलाएं इस तरह के कपड़े पहनकर समाज को कैसे संस्कार देना चाहती हैं। उनके इस बयान पर अब उनकी ही पार्टी के लोग भी सवाल उठा रहे हैं।
Delhi mahila congress protest against uttarakhand cm tirath singh rawat statement over ripped jeans
delhi mahila congress protest - फोटो : शुभम बंसल

पार्टी के भीतर ही तीरथ सिंह रावत के बयानों की कड़ी आलोचना हो रही है। उत्तराखंड के विरोधी खेमे में मौजूद भाजपाइयों को बैठे-बिठाए 'फटी जींस विवाद' में टांग अड़ाने का मौका मिल गया है। नतीजा ये हुआ है कि गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक भाजपा के अपने ही विरोधी न सिर्फ इस मामले में चटखारे लेने लगे हैं बल्कि पूरी शिद्दत से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की छवि को धोने में लग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi mahila congress protest against uttarakhand cm tirath singh rawat statement over ripped jeans
delhi mahila congress protest - फोटो : सोशल मीडिया

रावत के बयान पर भारतीय जनता पार्टी का एक धड़ा अंदर ही अंदर से इस कोशिश में लगा हुआ है कि उनकी छवि पर जितना डेंट डाला जा सकता है वह फटी जींस के बयान के बाद डाला जाए। हालांकि देश दुनिया में सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री रावत को जमकर निशाने पर लिया गया और उनकी सोच को लेकर लोगों ने खूब खरी-खोटी भी सुनाई। दरअसल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान सौंपे जाने के बाद से कई राजनीतिक दुश्मन भी पैदा हो गए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस बयान के बाद भाजपा आलाकमान के कुछ नेता थोड़ा पशोपेश में तो हैं लेकिन इसको नजरअंदाज कर रावत को अपने स्तर पर ही इस विवाद से बाहर निकलने को कह रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi mahila congress protest against uttarakhand cm tirath singh rawat statement over ripped jeans
delhi mahila congress protest - फोटो : शुभम बंसल

उत्तराखंड भाजपा के एक नेता जो अकसर बगावत की भाषा बोलते हैं उनका कहना है कि तीरथ सिंह रावत जैसे कद्दावर नेता अगर ऐसी भाषा महिलाओं के लिए बोलते हैं, तो यह अपमानजनक ही नहीं बल्कि उनकी सोच को भी बताता है। दूसरी तरफ तीरथ सिंह रावत की 'फटी जींस' बयान के बाद देशभर में सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। महिला संगठनों से लेकर अनगिनत महिलाओं और पुरुषों ने मुख्यमंत्री रावत को निशाने पर ले लिया। खासकर राजनीतिक पार्टियां भी इस बयान के बाद भाजपा और संघ के नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने लगीं। ऐसे में संघ और भाजपा में भी अंदर खाने सीएम रावत की वजह से असहज स्थिति पैदा हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed