फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार में होंगे 48 मंत्री: इन 14 पुराने मंत्रियों ने नई कैबिनेट बनाने का काम किया आसान, मौर्य की वापसी तय

Mon, 21 Mar 2022 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Mar 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet Ministers: The New Team Work Becomes Easier Due to Losing Of Many Ministers
UP Election Result 2022 - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में नई सरकार में मंत्रिमंडल का आकार बृहस्पतिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले ही तय कर लिया जाएगा। मंत्रियों की सूची पर सोमवार और मंगलवार को विस्तार से चर्चा होगी। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब 48 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। नई टीम में सभी जातियों और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि योगी सरकार की नई टीम पर 16 मार्च को मैराथन बैठक के बाद विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है। करीब 60 नामों की विस्तृत सूची में फिलहाल नए मंत्रिमंडल का एक खाका खींचा गया है। इसको अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। अगले दो दिनों में इन नामों पर करीब 15 नाम कम किए जाएंगे। विस्तृत सूची में खासतौर से ओबीसी से जुड़े लगभग हर जाति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet Ministers: The New Team Work Becomes Easier Due to Losing Of Many Ministers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मौर्य का डिप्टी सीएम बनना लगभग तय
बीते 16 मार्च को हुई बैठक में सिराथू से चुनाव हारने वाले डिप्टी सीएम मौर्य को फिर से पुरानी जिम्मेदारी देने पर सैद्धांतिक सहमति थी। मौर्य की हार को कई कारणों से सहज माना गया है।
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet Ministers: The New Team Work Becomes Easier Due to Losing Of Many Ministers
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
कहा गया कि चूंकि वह विधान परिषद के सदस्य के साथ उपमुख्यमंत्री थे। ऐेसे में वह किसी एक विशेष सीट पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet Ministers: The New Team Work Becomes Easier Due to Losing Of Many Ministers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कई मंत्रियों के हारने से नई टीम का काम आसान
विधानसभा चुनाव में ग्यारह मंत्री हार गए, जबकि तीन मंत्रियों ने चुनाव से पहले पाला बदल लिया। हारने वालों में तीन कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार और आठ राज्य मंत्री थे। इनमें से बस मौर्य की ही मंत्रिमंडल में वापसी होगी।


 
विज्ञापन
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet Ministers: The New Team Work Becomes Easier Due to Losing Of Many Ministers
चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय - फोटो : amar ujala
इन मंत्रियों की हुई हार
सिराथू विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सपा की उम्मीदवार ने हरा दिया। शामली की थाना भवन सीट से गन्ना मंत्री सुरेश राणा चुनाव हार गए। ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है। चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार ने मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को मात दी। बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से मंत्री रहे आनंद स्वरूप शुक्ला को भी सपा के जयप्रकाश ने पराजित किया। यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी फेफना सीट पर हार गए। इनके अलावा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को भी हार का मुंह देखना पड़ा। मंत्री लखन सिंह राजपूत भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। मंत्री संगीता बलवंत को  भी हार का मुंह देखना पड़ा। फतेहपुर जिले की हुसैन गंज सीट पर मंत्री रणवेंद्र सिंह धुन्नी की हार हुई उन्हें  समाजवादी पार्टी की उषा मौर्य ने मात दी। बहेरी सीट से मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार भी हार गए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed