{"_id":"613c7cba29cd5c0bf66abff4","slug":"south-western-monsoon-leads-to-heavy-damages-in-delhi-ncr-due-to-continous-rainfall-and-water-logging","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दिल्ली एयरपोर्ट पर भरा पानी, गाजियाबाद में धंस गई सड़क, बारिश से कहां कितनी हुई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: दिल्ली एयरपोर्ट पर भरा पानी, गाजियाबाद में धंस गई सड़क, बारिश से कहां कितनी हुई तबाही
Sat, 11 Sep 2021 03:27 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 11 Sep 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
delhi rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश शनिवार को आफत बनकर बरसी। बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को इस कदर बेहाल कर दिया कि तस्वीरें देखकर किसी को यकीन नहीं होगा कि यह हाल देश की राजधानी का है। इस रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने कहीं हवाई अड्डे जैसे सुविधा युक्त स्थान को जलमग्न कर दिया, तो कहीं सड़क पर जानलेवा गड्डे खोद डाले। कहीं बड़ी-बड़ी गाड़ियां पानी में डूबी नजर आईं तो कहीं सड़कों पर भरे बारिश के पानी में स्थानीय बच्चे तैरकर मानसून को मुंह चिढ़ाते नजर आए। कुल मिलाकर 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस वर्षा ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। तस्वीरों में देखें बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर का क्या हाल है-
सड़क पर बना गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम में स्वर्ण जयंती पार्क के पास शिप्रा सिटी सोसायटी के सामने पेयजल लाइन लीकेज होने से सड़क धंस गई। ऐसे में स्थानीय लोगों को हादसा होने का डर लगा हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क की मिट्टी गिरने से गड्ढा चौड़ा हो रहा है, जिसके कारण खतरा बढ़ रहा है। जीडीए और जल निगम को इसकी सूचना दी गई है।
पानी में बैठे टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर भी जलभराव हो गया है। इसके बावजूद बैरिकेडिंग के पास कुछ समर्थकों के साथ किसान नेता राकेश टिकैत बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट में भरा पानी
- फोटो : ANI
बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में भी पानी भर गया। इसे लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि यात्रियों की असुविधा के कारण हमें अफसोस है।
विज्ञापन
घरों में घुसा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में पानी इतना भर गया है कि लोगों के घरों में भी घुस गया है। नीचले तले में रहने वालों को इससे भारी परेशानी हो रही है।