फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया खुलासा: मौत से पहले त्रिलोचन सिंह ने पत्नी से की थी वीडियो कॉल पर बात, यह शख्स था साथ

Sat, 11 Sep 2021 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Sep 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
New revealing in Trilochan Singh murder case Wazir talked to wife on video call before catching flight
Trilochan Singh murder case - फोटो : अमर उजाला
नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता त्रिलोचन सिंह की हत्या में शामिल दो संदिग्धों हरप्रीत सिंह और हरमीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा टीम ने जम्मू और अमृतसर में शुक्रवार को छापे मारे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें जम्मू और एक टीम अमृतसर में है। कुछ टीमें दिल्ली में भी जांच कर रही हैं। अब तक की जांच में खुलासा हो गया है कि हरप्रीत ने अपने दोस्त हरमीत के साथ मिलकर त्रिलोचन सिंह की हत्या की है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, कनाडा से बेटे करण के दिल्ली पहुंचने के बाद शुक्रवार शाम लेडी हार्डिंग अस्पताल में त्रिलोचन सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, क्राइम ब्रांच की एक टीम ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें आरोपी हरप्रीत सिंह और हरमीत दिखाई दे रहे हैं।
New revealing in Trilochan Singh murder case Wazir talked to wife on video call before catching flight
फ्लैट में मिला नेशनल कांफ्रेंस के नेता टीएस वजीर का शव - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद से ही दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जम्मू, अमृतसर के अलावा दिल्ली में कई जगहों पर दबिश दे रही है।
New revealing in Trilochan Singh murder case Wazir talked to wife on video call before catching flight
त्रिलोचन सिंह वजीर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हरप्रीत की गर्लफ्रेंड से होगी पूछताछ
क्राइम ब्रांच की टीम हरप्रीत की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ करेगी। हालांकि स्थानीय मोती नगर थाना पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर चुकी है। मोती नगर थाना पुलिस की पूछताछ में हरप्रीत की गर्लफ्रेंड ने बताया कि हरप्रीत के पास उसका कुछ सामान था। वह इसे लेने के लिए आई थी। उसने बताया कि हरप्रीत के जाने के बाद उसकी कोई बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
New revealing in Trilochan Singh murder case Wazir talked to wife on video call before catching flight
त्रिलोचन सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपियों के फोन कॉल डिटेल के जरिये इस बात का पता लगा रही है कि घटना से पहले और बाद में उनकी किन लोगों से बात हुई है। हालांकि हत्या किस मकसद से की गई, इसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है।
 
विज्ञापन
New revealing in Trilochan Singh murder case Wazir talked to wife on video call before catching flight
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जुलाई में भी रची थी हत्या की साजिश
सूत्रों ने बताया कि दो टीमें जम्मू, एक अमृतसर तथा कुछ टीमें दिल्ली में आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार जिस फ्लैट में हत्या हुई वह जनवरी में किराए पर लिया गया था। मकान मालिक को बताया गया था कि 10 सितंबर को इसे खाली कर दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश जुलाई में रची गई थी, लेकिन उस समय उसे अंजाम नहीं दिया जा सका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed