सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार दोपहर स्थानीय लोगों और किसान के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से हुए पथराव में करीब 12 लोग घायल हो गए। इसमें दो एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। इसी बीच किसानों की ओर से स्थानीय लोगों पर हमला करने के लिए एक युवक तलवार लेकर पहुंचा। देखें तस्वीरें...
2 of 14
किसानों और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प की तस्वीर
- फोटो : शुभम बंसल
अलीपुर थाना प्रभारी ने इसको पकड़ने की कोशिश की। युवक ने पलटकर थाना प्रभारी पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार उनके हाथ और अंगूठे पर लगा, जिससे वह घायल हो गये। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावर को दबोच कर उसकी पिटाई कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
3 of 14
किसानों और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प की तस्वीर
- फोटो : शुभम बंसल
उधर दोनों थाना प्रभारी समेत घायल हुए दर्जन भर लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 26 जनवरी को लालकिला के प्राचीर पर तिरंगा की जगह पर दूसरा झंडा लगाए जाने के विरोध में लोग आक्रोषित हैं और लोग तिरंगा के सम्मान में यात्रा निकाल रहे हैं।
4 of 14
किसानों और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प की तस्वीर
- फोटो : शुभम बंसल
शुक्रवार दोपहर सिंघु बॉर्डर के आस पास रहने वाले करीब पचास से ज्यादा लोग तिरंगा सम्मान यात्रा निकालकर सिंघु बॉर्डर पहुंचे। जहां उन्होंने बॉर्डर पर मौजूद किसानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान किसी ने किसानों की टेंट की तरफ पथराव कर दिया। जवाब में किसानों की ओर से भी पथराव किया गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव होने लगा।
5 of 14
किसानों और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प की तस्वीर
- फोटो : शुभम बंसल
पुलिस ने बीच बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान नरेला के थाना प्रभारी विनय कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों सहित दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने चार पांच आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रव कर रहे भीड़ को नियंत्रित किया और फिर बेरीकेड कर दोनों पक्षों को अलग किया।