फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जो कुछ सामने आया उपद्रवी उसे तोड़ते चले गए, लाल किले में छोड़े कभी न भूलने वाले निशान

Wed, 27 Jan 2021 12:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Jan 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
Red fort vandalize by protesters during kisan tractor rally in delhi security tightened at fort union minister prahlad patel reach to analyze loss see photos
लाल किले में हुई तोड़फोड़ की तस्वीरें - फोटो : एएनआई

26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हजारों प्रदर्शनकारी लाल किला पहुंचे थे और उन्होंने वहां बहुत तोड़फोड़ की और झंडा भी फहराया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जहां लाल किले की सुरक्षा में अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी गई है, वहीं बुधवार सुबह केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल यहां पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री यहां पहुंचकर कल हुए तोड़फोड़ का जायजा ले रहे हैं। उनके साथ पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के सदस्य भी हैं जो लाल किले की देखरेख करते हैं। यहां उपद्रवियों ने बहुत तोड़फोड़ मचाई है जिसकी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं....

Red fort vandalize by protesters during kisan tractor rally in delhi security tightened at fort union minister prahlad patel reach to analyze loss see photos
लाल किले में हुई तोड़फोड़ की तस्वीरें - फोटो : एएनआई

26 जनवरी के दिन हजारों प्रदर्शनकारी लाल किले में घुस आए और उन्होंने सबसे ज्यादा तोड़फोड़  लाल किले के टिकट काउंटर में किया। इन सब तोड़फोड़ के बाद लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। लाल किले पर पहले ज्यादा सुरक्षा बल तैनात हैं। यहां पैरामिलिट्री की फोर्स भी तैनात की गई है क्योंकि किसान अब भी दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं और उन्होंने संसद मार्च का भी एलान किया है। इसी को लेकर एहतियात के तौर लाल किले समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Red fort vandalize by protesters during kisan tractor rally in delhi security tightened at fort union minister prahlad patel reach to analyze loss see photos
लाल किले में हुई तोड़फोड़ की तस्वीरें - फोटो : एएनआई

कैमरों से लेकर सभी तरह के उपकरण को तोड़ा गया। लाल किले पर प्रदर्शनकारियों ने न केवल झंडा फहराया, बल्कि मंच पर काबिज हुए, नारा भी लगाया। लाल किले में प्रवेश के दौरान किले और प्रवेश स्थल के बीच में एक खाईनुमा जगह है। हजारों की संख्या में जब प्रदर्शनकारी जब यहां पहुंचे तो पुलिसवालोें को अपनी जान बचाने के लिए उस खाईनुमा जगह में कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Red fort vandalize by protesters during kisan tractor rally in delhi security tightened at fort union minister prahlad patel reach to analyze loss see photos
लाल किले में हुई तोड़फोड़ की तस्वीरें - फोटो : एएनआई
लाल किले के टिकट काउंटर के अंदर घुसकर कुर्सियों से लेकर अलमारियां तक तोड़ी गईं। दिल्ली में आईटीओ, नांगलोई समेत लाल किले व अन्य जगहों पर काफी हिंसा हुई जिसमें 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अकेले लाल किले पर हुई हिंसा में 100 से ज्यादा पुलिसवाले घायल हुए।
विज्ञापन
Red fort vandalize by protesters during kisan tractor rally in delhi security tightened at fort union minister prahlad patel reach to analyze loss see photos
लाल किले में हुई तोड़फोड़ की तस्वीरें - फोटो : एएनआई

टिकट काउंटर में लगे शीशे  भी तोड़े गए। यहां हुई हर तरह की क्षति न केवल आर्थिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी बहुत ज्यादा है और इसके निशान शायद कभी न भरें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed