फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विपक्ष का विरोध मार्च: हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका और अखिलेश समेत कई नेता; प्रदर्शनकारी सांसदों पर एक्शन

Tue, 06 Oct 2026 11:27 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 06 Oct 2026 11:27 AM IST
सार

विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है। विपक्षी सांसदों ने बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश की है। वहीं, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
Opposition MPs hold protest march over the issue of 'vote theft'; Sansad Marg blocked from all sides
'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च - फोटो : जी पॉल
राजधानी दिल्ली में विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च कर रहे हैं। यह मार्च एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आयोजित किया गया है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कई स्तरों पर मजबूत बैरिकेडिंग की है। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने इन बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास किया है।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव जैसे प्रमुख नेता धरने पर बैठ गए। इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने पार्लियामेंट हाउस से निर्वाचन सदन तक मार्च का एलान किया था। इस घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। इंडिया गठबंधन के सांसद ज्ञानेश कुमार के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे।

Trending Videos
Opposition MPs hold protest march over the issue of 'vote theft'; Sansad Marg blocked from all sides
'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च - फोटो : जी पॉल
दिल्ली में पुलिस बैरिकेड पर चढ़े सपा सांसद
पुलिस ने उन्हें आरबीआई के सामने रोक दिया है। सभी सांसद सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी लगातार "वोट चोरों गद्दी छोड़ो" के नारे लगा रहे हैं। पंत मार्ग, गोल डाकखाना और बाबा खड़क सिंह मार्ग पूरी तरह से जाम हैं। संसद मार्ग को भी चारों तरफ से बंद कर दिया गया है। 
Opposition MPs hold protest march over the issue of 'vote theft'; Sansad Marg blocked from all sides
'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च - फोटो : जी पॉल
समाजवादी पार्टी के सांसद दिल्ली पुलिस के बैरिकेड पर चढ़ गए हैं। सपा सांसद नीति आयोग कार्यालय के पास लगाए गए बैरिकेड को पार करने की कोशिश करते नजर आए हैं। ये सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Opposition MPs hold protest march over the issue of 'vote theft'; Sansad Marg blocked from all sides
'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च - फोटो : जी पॉल
इंडिया ब्लॉक के सांसद चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी सांसदों के बीच बैरिकेडिंग को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। यह प्रदर्शन देश में चुनाव सुधारों की आवश्यकता पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
Opposition MPs hold protest march over the issue of 'vote theft'; Sansad Marg blocked from all sides
'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च - फोटो : जी पॉल
सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई
मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विपक्ष के इस विरोध मार्च में कई पार्टियों के नेता और सांसद शामिल हुए हैं। निर्वाचन सदन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इंडिया ब्लॉक के नेताओं को आगे बढ़ने से रोका है। प्रदर्शन को देखते हुए निर्वाचन सदन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed